Train Alert : सीवान के रास्ते अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी यह ग्रीष्मकालीन ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल


अंकित कुमार सिंह/सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाला बिहार के सीवान रेलवे जंक्शन के रास्ते अतिरिक्त एक फेरे के लिए अब लोकमान्य तिलक टर्मिनल -सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाया जाएगा. ट्रेन के चलाए जाने से यात्रियों को सफर करने में काफी सहूलियत होगी. रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चलाने का निर्णय लिया है. इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 18 कोचों सहित कुल 20 लगाए जाएंगे.

वाराणसी मंडल के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या- 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 16 एवं 23 जून एवं गाड़ी संख्या-05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 18 एवं 25 जून को चलाने का निर्णय लिया गया है. यात्रियों की अत्यधिक मांग पर यह निर्णय लिया गया है. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा.

सीवान जंक्शन पर 17.20 बजे होगा आगमन
यात्रियों की अत्यधिक मांग के फलस्वरूप अब 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 एवं 23 जून को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान 17.20 बजे तक पहुंचेगी.वहीं 17:25 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर 18.50 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन बादशाहनगर से 01.43 बजे, ऐशबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रागौल से 06.25 बजे, बांदा से 07.45 बजे, चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे, कटनी से 13.45 बजे, जबलपुर से 16.15 बजे, इटारसी से 20.05 बजे तीसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे तथा कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुँचेगी.

वापसी यात्रा में सीवान जक्शन पर 03.15 बजे पहुंचेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 एवं 25 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, चित्रकूट धाम से 12.42 बजे, बांदा से 14.05 बजे, रागौल से 14.45 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 15.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.50 बजे, ऐशबाग से 19.25 बजे, बादशाहनगर से 19.47 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, बस्ती से 23.10 बजे, खलीलाबाद से 23.35 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे तथा देवरिया सदर से 01.40 बजे छूटकर सीवान 03.15 बजे पहुंचेगी.

Tags: Bihar News, Bihar News in hindi, Local18, Siwan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More