Laxmi Vilas Palace: दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास भारत के गुजरात में मौजूद है. इसका कुल क्षेत्रफल 3,04,92,000 वर्ग फीट या 700 एकड़ के करीब है. इसका निर्माण गायकवाड़ राजवंश के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने 1890 में कराया था. तब इसे बनाने में 1,80,000 पाउंड खर्च हुए थे. आज यह घर पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं. आइए इस घर के बारे में आपको और कई दिलचस्प बाते बताते हैं.
01

लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) मराठा साम्राज्य के शाही वंश बड़ौदा के गायकवाड़ की देन है. एक समय पर ये परिवार बड़ौदा पर राज करता था. हालांकि, आजादी के बाद राजशाही को खत्म कर दिया गया. अब भी यहां के लोग इन्हें शाही परिवार की तरह ही मानते हैं. फिलहाल समरजीत सिंह गायकवाड़ इस परिवार के मुखिया हैं और उनकी पत्नी का नाम राधिकाराजे गायकवाड़ है. (Gujarat Tourism)
02

लक्ष्मी विलास पैलेस की बात करें तो यह करीब 700 एकड़ में फैला है. इसमें गार्डन व अन्य लग्जरी सुविधाओं को एरिया भी शामिल है. यहां आराम से एक छोटा शहर बसाया जा सकता है. इस पैलेस के पास खुद का गोल्फ कोर्स है. (Wikimedia commons)
03

पैलेस के दरबार हॉल में वेनेशियन पद्धति का फर्श बिछा हुआ है. इस फर्श का इतिहास रोम और ग्रीस से जुड़ा है. इसमें एक विशाल बगीचा भी है जहां बड़े फाउंटेंस लगे हुए हैं. आपको यहां राने शस्त्रागार और मूर्तियों का संग्रह देखने को भी मिलता है. महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय भवन, LVP भोज और सम्मेलन, और मोती बाग पैलेस भी इस पैलेस का हिस्सा हैं. (Gujarat Tourism)
04

यहां कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी हुई हैं. कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म्स जिनकी यहां शूटिंग हुई है उनके नाम हैं- प्रेम रोग, सरदार गब्बर सिंह, दिल ही तो है और ग्रैंड मस्ती. इस पैलेस के मालिक समरजीतसिंह गायकवाड़ हैं लेकिन इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इसका केवल एक छोटा हिस्सा ही पर्यटकों के लिए खुलता है. इस पैलेस को शादियों के लिए भी बुक किया जा सकता है. (News18)
05

समरजीत सिंह को 20,000 करोड़ रुपये की संपत्ति विरासत में मिली है. साथ ही उन्हें राजा रवि वर्मा की कई पेंटिंग भी विरासत में मिलीं. समरजीतसिंह गायकवाड़ के पास सोने और चांदी के आभूषण जैसी असंख्य संपत्ति है. वे गुजरात और बनारस में 17 मंदिरों के मंदिर ट्रस्टों का प्रबंधन करते हैं. (radhikaraje insta)






