
नई दिल्ली. School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में स्कूल खुलने का इंतजार खत्म हो गया है. आज यानी 20 जून 2023 से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है. हालांकि लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. फिलहाल छठवीं से 12वीं तक की सभी कक्षाएं सुबह की पाली में संचालित की जाएंगी. वहीं प्राइमरी स्कूल के बच्चों को अभी स्कूल खुलने का इंतजार करना होगा. नर्सरी से 5वीं कक्षा तक की स्कूल एक जुलाई से शुरू होगी.
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं एक जुलाई से लगेंगी. वहीं छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी. एक जुलाई से सभी स्कूल नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे.
16 जून से शुरू होने थे स्कूल
बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में 16 जून से स्कूल शुरू होने थे. लेकिन भीषण गर्मी के कारण इसे 19 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया था. वहीं अब 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों को शुरू किया गया है लेकिन नर्सरी से 5वीं तक की स्कूलों को 1 जुलाई से खोलने का निर्णय लिया गया है.
ये भी पढ़ें-
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप
JEE मेन के बाद एडवांस, फिर JoSAA काउंसलिंग, IIT NIT में दाखिले के लिए कब क्या
.
Tags: Education news, School education, School reopening
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:12 IST






