
शिखा श्रेया, रांची. झारखंड में तपती गर्मी से राहत दिलाने मौनसून दस्तक दे चुका है.मौनसून के दस्तक देते ही पूरे झारखंड में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई.जिससे लोगों को उमस व हीटवेव से राहत मिलती देखी गई. ठंडी हवाओं ने भी मौसम को खुशनुमा कर दिया.मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए यह कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ जगह पर बेजोड़ बारिश देखी जा सकती है.जिस वजह से लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, झारखंड के संथाल परगना के रास्ते 4 जिले साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा व दुमका मॉनसून हवाओं के जद में है और दो-तीन दिनों के अंदर पूरे झारखंड में मॉनसून का विस्तार होगा. जिससे यह जो गर्म मौसम चल रहा है उससे झारखंड वासियों को काफी राहत मिलेगी. हालांकि इस दौरान बारिश के साथ गर्जन व थंडरस्टॉर्म भी देखने को मिलेगी. इसलिए लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.
20 जून से होगा मॉनसून का विस्तार
मौसम केंद्र के ममुताबिक, 20 जून से मानसून का विस्तार होगा और कई स्थानों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 22-23 जून को झारखंड के सभी जिलों में हल्के मध्यम दर्ज़े की बारिश देखने को मिलेगी. वही चेतावनी की बात की जाए तो 22 व 23 जून को झारखंड के कुछ हिस्से पूर्वी भाग ,संथाल एरिया ,रांची का पूर्वी व दक्षिणी भाग अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है. साथ में गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. इसलिए इस दौरान लोग भूलकर भी पेड़ के नीचे या खंबे के नीचे ना खड़े रहे.
हीटवेव से मिलेगी राहत
मौसम केंद्र के अनुसार, क्योंकि झारखंड में मॉनसून दस्तक दे चुका है और हल्के मध्यम दर्जे की बारिश लगभग हर जिले में हो रही है. इसलिए लोगों को हीटवेव से निजात मिलेगी. हालांकि पलामू जिले में आज हीटवेव चलने की संभावना हैं. लेकिन 21 जून से पूरे झारखंड में हीटवेव देखने को नहीं मिलेगी जिससे झारखंड वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी.
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट
अधिकतम तापमान की बात करें तो बारिश के चलते अधिकतम तापमान में अधिक जिलों में गिरावट देखी गई है. बोकारो का अधिकतम तापमान 38.9 रहा तो चतरा 41.3 डिग्री, देवघर 40 डिग्री, गिरीडीह 39.5 डिग्री, गोड्डा 39.6 डिग्री, गुमला 40.6 डिग्री, हजारीबाग 38.5 डिग्री, खूंटी 38.5 डिग्री, लातेहार 40.5 डिग्री, पाकुड़ 36.8 डिग्री, पलामू 44.3 डिग्री, रामगढ़ 38.8 डिग्री, रांची 37.8 डिग्री, साहिबगंज 36.3 डिग्री, सिमडेगा 38.4 डिग्री,पश्चिम सिंहभूम 36.1 डिग्री, जमशेदपुर 38.8 डिग्री व डाल्टनगंज 44.8 डिग्री रहा.
.
Tags: Jharkhand news, Monsoon news, Ranchi news, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:22 IST






