
हम जब भी कहीं घूमने-फिरने के लिए जाते हैं, तो सबसे पहले चिंता होती है, वहां रुकने की. हालांकि ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन बहुत सी जानकारियां उपलब्ध हैं कि आप कहां ठहर सकते हैं और क्या-क्या कर सकते हैं लेकिन कई बार लोगों को धोखा खाना पड़ जाता है. ऐसे में कभी भी छुट्टियों या हनीमून के लिए होटल बुक करें तो उसका इतिहास-भूगोल अच्छे से चेक करना बेहद ज़रूरी हो जाता है.
कहीं आपके साथ भी कभी ऐसा न हो जाए, जैसा एक नए-नवेले शादीशुदा जोड़े के साथ हुआ. 36 साल की मैगडालेना ब्रिलिंस्का बीटन और उनके 37 साल के पति एंड्र्यू बीटन अपनी शादी के बाद पहली बार घूमने-फिरने के लिए निकले थे. यूं तो उनकी शादी अगस्त, 2021 में हुई, लेकिन कोरोना के बाद वे पहली बार अपने हनीमून के लिए स्पेन गए, जहां उनके साथ अलग ही हादसा हो गया.
होटल का बाथरूम देख उड़े होश!
कपल ने स्पेन जाने से पहले ऑनलाइन वेकेशन प्लान करने की साइट से अपने लिए एक बजट होटल चुना. होटल का नाम Sun Club El Dorado था. कपल ने अपने लिए फाइव स्टार के बजाय टू स्टार बजट होटल चुना था लेकिन उनकी यही सबसे बड़ी गलती थी. जब वे होटल में पहुंचे तो उन्हें एक प्लास्टिक का कप दिया गया, जो काफी गंदा था. उसे तो मेगडोलना ने साफ कर लिया लेकिन अगले सरप्राइज़ के तौर पर उनका बाथरूम था, जिसके अंदर जाते ही वो करीब-करीब सदमे में आ गईं. बाथरूम के अंदर इतनी गंदगी थी कि सबसे पहले सफाई का सामान लाकर कपल ने बाथरूम को अच्छी तरह से रगड़कर साफ किया, तभी वहां टिक पाए.
2 दिन से ज्यादा नहीं टिक पाया कपल
बाथरूम की नाली बाल से जाम हो रही थी जबकि बाकी जगहों पर काले रंग के धब्बे थे, जिसे कपल ने खुद साफ किया. इतना ही नहीं उन्हें जो प्लास्टिक के कप दिए गए थे, उसी में उन्हें पानी, कॉफी-चाय से लेकर ड्रिंक तक पीना था. इन हालात को देखकर 5 दिन ठहरने के बजाय किसी तरह कपल वहां से 2 दिन में ही भाग गया. इस बुकिंग के लिए उन्होंने 45 हज़ार रुपये दिए थे, जिसमें सिर्फ 1100 रुपये ही उन्हें वापस मिल पाए.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:17 IST






