
गुरुग्राम. साइबर सिटी गुरुग्राम में शराब के ठेके के लिए वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर देखने को मिली है. इस लड़ाई में जहां एक बेकसूर शख्स की जान चली गई तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात शुक्रवार देर रात गुरुग्राम के पंचगव चौक की है. जब शराब के ठेके पर अज्ञात आरोपियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने रोहित गडरिया नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरी वारदात में शामिल था. 21 वर्षीय आरोपी रोहित यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है.
गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम की मानें तो सीसीटीवी में कैद गोलीबारी करते दोनो आरोपी दीपक नागर और सौरव हैं. पुलिस ने खुलासा किया कि इस पूरी वारदात को गैंगस्टर लिपिन नेहरा के इशारे पर अंजाम दिया गया है. लिपीन नेहरा 2 साल पहले स्टडी वीजा लेकर कनाडा भाग गया था और वहीं से ठेके संचालक को धमकी भरी कॉल और वाइस रिकॉर्डिंग भेजी.
डीसीपी क्राइम की मानें तो लिपीन नेहरा इस ठेके को अपने पिता दयाराम नेहरा के नाम करवाना चाहता था, जिसके लिए ठेका संचालक राजी नही हुआ. डीसीपी क्राइम के मुताबिक वारदात के बाद भी लिपीन ने ठेके संचालक को कॉल की थी और कहा कि मेरे पिता की देख रेख में ये ठेका चलेगा.
डीसीपी क्राइम की मानें तो लीपीन नेहरा के तार सिद्धू मूसेवाले वाले हत्याकांड से भी जुड़े हैं. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाले की हत्या की वारदात में शामिल दो शूटरों को लीपिन नेहरा ने हथियार मुहिया करवाए थे. डीसीपी क्राइम की मानें तो गैंगस्टर लिपीन नेहरा कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के टच में भी है. लिपिन नेहरा इस वक़्त विदेश में मौजूद है, जबकि उसका भाई पवन नेहरा इस वक़्त पंजाब में जेल में बंद है. आरोप है कि लिपिन ने अपने भाई पवन के जरिये ही सिधु मुसेवाला की हत्या में शामिल दो बदमाशों को हथियार मुहैया करवाएं थे.
ठेके पर करवाई थी फायरिंग
गौरतलब है कि इस पूरी गोलीबारी में तकरीबन 19 राउंड फायरिंग की गई, जिसमे 3 कस्टमर घायल हो गए थे, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने एक संदीप नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल दो आरोपी दीपक और सौरव इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. अब डिस्कवरी वाइन ठेके पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है.
.
Tags: Haryana police, Sidhu Moose Wala
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:17 IST






