एकनाथ शिंदे क्यों भड़के? उद्धव ठाकरे को दी चेतावनी- हद में रहो वरना ‘कचरा’ बन जाओगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

उद्धव ठाकरे के PM मोदी और अमित शाह की आलोचना से एकनाथ शिंदे भड़के.
शिंदे ने उद्धव ठाकरे को अपनी सीमा में रहने की चेतावनी दी.
शिंदे ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ठाकरे ‘कचरे’ में बदल जाएंगे.

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की आलोचना से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) बहुत ज्यादा भड़क गए हैं. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना (Shiv Sena) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोरेगांव में नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में पार्टी समारोह में शिंदे ने उद्धव ठाकरे को अपनी सीमा में रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ठाकरे ‘कचरे’ में बदल जाएंगे. शिंदे ने कहा कि ‘कल अपने भाषण में उद्धव ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कई नामों से बुलाकर हमला किया. जब तक वे नोटिस न करें तब तक तो ठीक है… मगर अपनी हद में रहें और अपनी क्षमता के हिसाब से काम करें.’

उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी को हिंसा प्रभावित मणिपुर राज्य का दौरा करने के लिए की गई अपील का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस भी किया. जबकि आप वर्षा से मंत्रालय तक यात्रा नहीं कर सके. शिंदे का घंटे भर का भाषण ठाकरे के इर्द-गिर्द घूमता रहा. शिंदे ने इस बात को दोहराया कि उनका विद्रोह मतदाताओं के जनादेश का सम्मान करने के लिए था. उन्होंने कहा कि ‘अगला लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव शिवसेना और भाजपा के गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा.’

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि ‘कल उन्होंने हमारे पास आने वालों को कचरा कहा. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने आपको छोड़ दिया, आप उन्हें कचरा कह रहे हैं. याद रखें कि आप कचरे में बदल दिए जाएंगे. शिंदे और उनकी टीम को ‘देशद्रोही’ करार देने वाले ठाकरे समर्थकों का उल्लेख करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि ठाकरे ही असली गद्दार हैं. ‘आप सत्ता के लिए असली गद्दार थे. आप बालासाहेब की विचारधारा के गद्दार हैं. आप हम पर कुछ भी आरोप लगा सकते हैं लेकिन आपको कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी. वोटरों को धोखा देने वालों को सहानुभूति नहीं मिलेगी. हमने चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा था लेकिन आपने कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप कचरे में बदल जाएं.’

उद्धव ठाकरे पर सीएम एकनाथ शिंदे का हमला, कहा- आपने कुर्सी के लिए बाला साहेब के सिद्धांतों को छोड़ा

शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि ‘आप हमारा अपमान कर रहे हैं. बालासाहेब ने ऑटोवालों, पानवालों को लेकर इस पार्टी को खड़ा किया… लेकिन आप भूल रहे हैं कि यह ऑटो आम नागरिकों का है जो आपकी मर्सिडीज को सड़क से उतार देता है. इनके साथ खिलवाड़ करने की कोशिश मत करो.’ सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान काम नहीं करने के आरोप पर ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि उनके पास दो पेन हैं. ‘मैं अपनी यात्रा के दौरान, कार में, वर्षा में या सह्याद्री में भी फाइलों पर हस्ताक्षर करता हूं. आपने कभी एक पेन भी नहीं उठाया.’

Tags: BJP, Eknath Shinde, Shiv sena, Uddhav thackeray

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें