Ram Charan-Upasana: दादा बने चिरंजीवी, राम चरण-उपासना के घर आई ‘लक्ष्मी’, लगा बधाईयों का तांता

मुंबई. ‘आरआरआर’ एक्टर राम चरण के घर इस समय खुशियों का माहौल है. उपासना ने 20 जून की अल सुबह बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बीती 19 जून को रात में उपासना हॉस्पिटल एडमिट हुई थीं. इस दौरान उनके साथ पति राम चरण और करीबी लोग मौजूद थे. मंगलवार सुबह उपासना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसके बाद से पूरे परिवार में खुशियां छाई हुई हैं. राम चरण के पापा यानि चिरंजीवी दादा बन गए हैं और वे खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं. चिरंजीवी और उनकी प​त्नी सुरेखा लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे.

चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री का फेमस नाम हैं. उनके ​तीन बच्चे हैं सुष्मिता, श्रीजा और राम चरण. राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को हुआ था और उनकी शादी 14 जून 2012 को उपासना से हुई थी. शादी के बाद से ही चिरंजीवी और उनका परिवार घर में किलकारी गूंजने का इंतजार कर रहा था. अब ​पूरे परिवार की मनोकामाना पूरी हो चुकी है और उनके घर लक्ष्मी आई है.

Chiranjeevi, Chiranjeevi grandfather, Chiranjeevi become dada now, Chiranjeevi and ram charan, Ram Charan Upasana, Ram Charan Upasana Child, Ram Charan Upasana Baby Girl, Ram Charan Upasana Daughter, Ram Charan and his wife Upasana, Ram Charan Wife Upasana, Ram Charan Net Worth, Ram Charan Family, Ram Charan Father, Upasana Kamineni

उपासना के परिवार में भी इस खबर के बाद से खुशियां छाई हुई हैं.

Ram Charan-Upasana: राम चरण बने पापा, उपासना ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, 10 साल बाद आईं खुशियां

मिल रही बधाईयां, चाचा पवन कल्याण भी खुश
राम चरण और उपासना के घर जैसे ही बेबी आने की खबर सामने आई है, वैसे ही लोगों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया है. सुबह जानकारी सामने आने के बाद से चिरंजीवी और राम चरण को लगातार बधाई मिल रही है. वहीं, चाचा पवन कल्याण भी इस खबर को लेकर बहुत खुश हैं और घर में नए सदस्य का स्वागत करने की तैयारी में जुट गए हैं. खबरों के अनुसार, बेबी और उपासना दोनों ही स्वस्थ्य हैं और जल्द ही परिवार की ओर से यह खुशखबरी सभी के साथ साझा की जाएगी.

Tags: Chiranjeevi, Ram Charan, South cinema News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More