
हाइलाइट्स
TNPL में तबाही मचा रहा युवा बैटर
लगातार तीसरा अर्धशतक ठोका है
S IPL भले ही खत्म हो गया है. लेकिन, फैंस को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के जरिए टी20 का रोमांच देखने को मिल रहा है. लीग की अभी शुरुआत ही हुई है. लेकिन, 21 साल के बैटर ने बल्ले से कोहराम मचा दिया है. इस बैटर ने आईपीएल 2023 के फाइनल में अपना ट्रेलर दिखाया था और पूरी पिक्चर अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग में दिखा रहा है. जिस तूफानी अंदाज में ये बैटर खेल रहा है, उसे देखते हुए तो लग रहा है कि इसके लिए टीम इंडिया अब दूर नहीं.
हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के बाएं हाथ के बैटर साई सुदर्शन की. 21 साल के इस बैटर ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जिस अंदाज में बैटिंग की थी, ठीक वैसी ही बल्लेबाजी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी जारी है. साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली थी. सुदर्शन ने इस पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के उड़ाए थे. अब TNPL में भी वो अपनी टीम लाइका कोवई किंग्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे.
चेपॉक के खिलाफ जमाया अर्धशतक
साई सुदर्शन ने चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ डिंडीगुल में खेले गए मैच में 127 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 43 गेंद में 64 रन की पारी खेली. साई ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया. साई के इस प्रदर्शन की वजह से उनकी टीम कोवई किंग्स ने 21 गेंद रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया. TNPL के लगातार तीसरे मैच में साई सुदर्शन ने अर्धशतक ठोका.
TNPL में लगाई फिफ्टी की हैट्रिक
इस बाएं हाथ के बैटर ने लीग के पहले मैच में ही अपना दम दिखाया था. आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजंस के खिलाफ साई सुदर्शन ने 45 गेंद पर 86 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद नेल्लाई रॉयल किंग्स के खिलाफ 52 गेंदों पर 90 रन बना डाले थे और अब चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ अर्धशतक जमाया.
VIDEO: बल्लेबाजों की नींद उड़ाने वाले अश्विन ने उड़कर लपका कैच, फ्लाइंग मैन अवतार देख दंग रह जाएंगे
साई को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है
सुदर्शन ने 6 महीने पहले ही फर्स्ट क्लास डेब्यू किया है और वो लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं. अगर वो इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो टीम इंडिया में उनकी टी20 टीम में एंट्री कोई नहीं रोक पाएगा. वो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हैं, जिसके कप्तान हार्दिक पंड्या हैं और फिलहाल, भारतीय टी20 टीम की कमान भी पंड्या के हाथों में है. ऐसे में पंड्या इस पावर हिटर के खेल और टैलेंट को अच्छे से जानते हैं. ऐसे में साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है.
.
Tags: Cricket news, Gujarat Titans, IPL 2023
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 06:25 IST






