देश की इकलौती फिल्म, रिलीज से पहले ही कमा लिए थे 100 करोड़, साउथ की इस मूवी के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल  (Mohanlal) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं. 63 साल के हो चुके मोहनलाल आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और एक से एक बड़ी बजट की फिल्में कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती हैं. उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई भी फिल्म आज तक नहीं तोड़ पाई है. मोहनलाल की ‘मरक्कर: द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ (Marakkar: Lion of the Arabian Sea) देश की इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसने रिलीज से पहले 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

मोहनलाल की फिल्म ‘मरक्कर: द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ साल 2021 में रिलीज हुई थी. उन्होंने फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी ‘मरक्कर: द लायन ऑफ अरेबियन सी’ देश की पहली फिल्म है, जो रिलीज से पहले टिकट की एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

(फोटो साभार: Twitter)

कमाई के मामले में इन धुरंधरों फिल्मों को छोड़ा पीछे
इस तरह मोहनलाल की ये मूवी एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’, शाहरुख खान की ‘पठान’, प्रभास की ‘आदिपुरुष’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ जैसी फिल्मों को धूल चटा चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकीं ये फिल्में एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई नहीं कर पाई थी. हालांकि, रिलीज के बाद इन सभी मूवीज़ ने छप्पर फाड़ कमाई की थी. शाहरुख खान की  ‘पठान’ पहली हिंदी फिल्म है, जिसने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

” isDesktop=”true” id=”6572577″ >

सबसे महंगी मलयालम फिल्म थी मरक्कर
‘मरक्कर: द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो 16वी शताब्दी के बैकड्रॉप पर बनी है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी मरक्कर सबसे महंगी मलयालम फिल्म है जिसमें मोहनलाल के अलावा कीर्ति सुरेश, अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, प्रणव मोहनलाल, मंजू वारियर और मुकेश जैसे सितारों ने काम किया था. हालांकि कमाई के मामले में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

Tags: Bollywood, Entertainment news., Mohanlal, South cinema

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें