हेलमेट पटकने वाले सेलिब्रेशन पर आवेश खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे अब भी उसका…’


हाइलाइट्स

आवेश खान को अपने किए पर हुआ पछतावा
आईपीएल में वह लखनऊ टीम का हिस्सा थे

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का एक शानदार मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इसमें एलएसजी ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस मैच के बाद तेज गेंदबाज आवेश खान को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. क्योंकि जीत के बाद उन्होंने अपना हेलमेट मैदान पर पटक दिया था. अब उन्होंने इसपर खुलकर बात की है.

आवेश खान एक इंटरव्यू में इस बारे में बोले,” ये सोशल मीडिया में मेरा माहौल बना रहता है. वह हेलमेट वाला इंसीडेंट थोड़ा ज्यादा हो गया था. मुझे बाद में बहुत पछतावा हुआ कि मुझे वह बिलकुल नहीं करना चाहिए. ये बस उस समय के मोमेंट के अनुसार हो गया. मुझे अब भी बहुत बुरा लगता है कि मुझे सच में यह सब नहीं करना चाहिए था.”

आवेश खान का उस जीत में कोई योगदान नहीं था. इसी वजह से फैंस को उनका हेलमेट पटकना पसंद नहीं आया. इसपर कई तरह के मीम्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे थे. बता दें कि टीम इंडिया को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. आवेश खान को यह उम्मीद है कि उनका चयन किसी एक फॉर्मेट में जरूर से जरूर हो. उन्होंने इसको लेकर कहा,” मुझे उम्मीद है कि मेरा नाम वहां जरूर हो. चयन मेरे हाथों में नहीं है. मैं बस वापसी करना चाह रहा हूं.”

सौरव गांगुली के बयान से मच सकता है बवाल, बोले- ‘IPL जीतना उतना आसान नहीं विराट…’

बता दें कि आवेश खान का आईपीएल करियर अब तक अच्छा रहा है. जब से उन्हें आईपीएल में एंट्री मिली है तब से वह अब तक 29 मैचों में 42 विकेट चटका चुके हैं. लेकिन साल 2023 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. खान ने 9 मैचों में सिर्फ 8 विकेट लिए. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साऊथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में अक्टूबर में खेला था. उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है.

Tags: Avesh khan, Lucknow Super Giants, Rcb

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More