USA vs WI: डेब्यू पर पिता को खोया था, अब पहला वनडे शतक ठोक पूरा किया सपना, वेस्टइंडीज को दे दिया था टेंशन

हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर में अमेरिका को हराया
USA की तरफ से 35 साल के गजानंद सिंह ने शतक ठोका

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेला जा रहा. इस टूर्नामेंट के जरिए 2 टीमों का इस साल भारत में वर्ल्ड कप खेलने का सपना पूरा हो सकता. टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार (18जून) से हुई और पहला दिन ही रोमांच से भरा रहा. लगातार 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज के लिए यूएसए ने परेशानी खड़ी कर दी थी. अमेरिका के बल्लेबाज गजानंद सिंह ने नंबर 6 पर आकर वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद शतक ठोका. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि गजानंद USA को जीत दिला देंगे. लेकिन, उन्हें दूसरे छोर से किसी बैटर का साथ नहीं मिला. वर्ना क्वालिफायर के पहले दिन ही उलटफेर देखने को मिल जाता.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया था. 49.3 ओवर में ही कैरेबियाई टीम 297 रन पर ऑल आउट हो गई थी. वेस्टइंडीज की तरफ से 4 बल्लेबाजों जॉनसन चार्ल्स, शाई होप, रोस्टन चेज और जेसन होल्डर ने अर्धशतक जमाए. इसके जवाब में अमेरिका ने 100 रन के भीतर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, गयाना में जन्मे 35 साल के बाएं हाथ के बैटर गजानंद सिंह एक छोर से अंगद की पैर की तरह जम गए और अमेरिका की लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम किया.

गजानंद सिंह का शतक
गजानंद सिंह ने श्याम जहांगीर के साथ छठे विकेट के लिए 58 और फिर 8वें विकेट के लिए एनपी केनजिंगे के साथ नाबाद 76 रन की साझेदारी कर अमेरिका को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. लेकिन, आखिर के ओवर में वेस्टइंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के कारण अमेरिकी टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बना सकी और 39 रन से मैच हार गई. लेकिन गजानंद सिंह ने 109 गेंद में 101 रन की नाबाद पारी खेल.

WC Qualifier: पहला दिन बूढ़े शेरों के नाम, जमाए 3 शतक…2 आए टीम के काम, 37 साल के कप्तान ने खेली बेमिसाल पारी

पहला शतक पिता को समर्पित: गजानंद
गजानंद का ये पहला वनडे शतक है और उन्होंने ये सेंचुरी अपने पिता को समर्पित की, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. गजानंद ने मैच के बाद कहा कि मैंने ये पिता के लिए किया है. मैं काफी भावुक महसूस कर रहा हूं. मैंने 2 साल पहले जब वनडे डेब्यू किया था, उसी समय वो गुजर गए थे. मेरे लिए ये शतक बेहद खास है. बता दें कि गजानंद का जन्म गयाना में हुआ है और वो वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं. लेकिन, सीनियर टीम से खेल नहीं पाए तो अमेरिका शिफ्ट हो गए और अब USA की टीम से खेल रहे.

Tags: Cricket news, ODI World Cup, USA, West indies

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More