Weather Update: हीटवेव की चपेट में सीवान, तापमान 43 डिग्री पहुंचा, आगे और चढ़ेगा पारा 


अंकित कुमार सिंह/सीवान. बिहार के सीवान में भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण आम जनमानस की परेशान बढ़ गई है. हीटवेव का कहर इस प्रकार जारी है कि जिले के सदर अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है. गर्मी के बीच लाइट भी उपभोक्ताओं से आंख मिचोली कर रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं. जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी के कहर से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से स्थिति यह हो गई है कि सीवान में सुबह 8 बजे के बाद ही तापमान 40 डिग्री के पार चला जा रहा है.

भीषण गर्मी की चपेट में है सीवान जिला

सीवान में इस समय 40 से 43 डिग्री तक तापमान लगातार बना हुआ है. भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते लोगों का जीना बेहाल हो गया है. इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है.आमजन तो छोड़िए जीव-जंतु भी तेज धूप की तपिश और भीषण गर्मी से परेशान हैं. बदले हुए मौसम की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. बाहर निकलने वाले लोग हीटवेव (लू) के शिकार हो रहे हैं. छोटे बच्चों में डायरिया, उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ रही है.

सड़कों पर शाम तक पसरा रह रहा है सन्नाटा

सीवान में सड़कों पर सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बिल्कुल कम हो जाती है. शहरी इलाके की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहता है. लोग जरूरी काम के लिए भी शाम को ही निकलना मुनासिव समझ रहे हैं. स्थानीय विजय मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी और अधिक तापमान के चलते जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश होने का भी आसार नहीं दिख रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके. वहीं, नहर में भी पानी नहीं है कि किसान खेती बाड़ी भी कर सकेंगे.

Tags: Bihar News, Bihar weather, Latest hindi news, Local18, Siwan news, Weather Alert

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More