
हाइलाइट्स
गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय ने NEET क्वालीफाई किया
विभु उपाध्याय ने 720 अंकों में 622 अंक प्राप्त किये है
बदायूं. गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय ने देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक नीट क्वालीफाई किया है. विभु उपाध्याय ने 720 अंकों में 622 अंक प्राप्त किये है. इसका श्रेय विभु उपाध्याय ने गंगा मैया ,पूर्व डीएम दिनेश कुमार और अपने माता-पिता को दिया. बता दें कि 15 जनवरी 2019 से कछला गंगा घाट पर होने वाली नियमित गंगा आरती में विभु शामिल हुआ था.
15 जनवरी 2019 को पूर्व डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बदायूं के कछला गंगा घाट पर नियमित आरती करने का प्रण लिया था, जिसके बाद काशी की तर्ज पर बदायूं के कछला गंगा घाट पर नियमित आरती शुरू हुई थी. दिनेश कुमार सिंह को आरती कराने के लिए ब्राह्मण युवकों की आवश्यकता थी. जिसके चलते कछला के ही ब्राह्मण परिवार के विभु उपाध्याय भी कछला गंगा घाट पर आरती की शुरुआत कर दी. विभु के माता-पिता ने पढ़ाई के साथ-साथ शाम को आरती करने की इजाजत दे दी. कोरोना काल में पढ़ाई के साथ साथ रोजाना आरती करने लगा और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने लगा. विभु ने 1 साल पहले बदायूं छोड़कर कोटा में नीट की परीक्षा के लिए कोचिंग ज्वाइन की थी.
विभु उपाध्याय ने इसका श्रेय पूर्व डीएम दिनेश कुमार सिंह अपने माता-पिता और गंगा मैया की कृपा को बताया है. विभु उपाध्याय का कहना है कि पिछले तीन-चार साल से तैयारी कर रहा था. अब मेरा चयन हो गया है और एमबीबीएस करने जा रहा हूं. इसका श्रेय मैं अपने माता-पिता गुरुजन, भाई-बहन और अन्य सभी को देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि वही पूर्व डीएम का भी बहुत सहियोग रहा है. गंगा मां की कृपा से मेरा चयन हुआ है और आगे भी जब भी समय मिलेगा मैं आरती करता रहूंगा.नीट परीक्षा पास होने के बाद विभु के पिता का कहना है गंगा मैया की कृपा है मेरे बेटे ने NEET पास की है. मेरा बेटा आध्यात्मिक और पढ़ाई दोनों में ही आगे है. यह बड़े सौभाग्य की बात है. प्रथम प्रयास में ही उसने नीट परीक्षा पास कर ली और नियमित गंगा आरती भी करता रहा. इसमें पूरा पूर्व डीएम दिनेश कुमार का भी काफी सहयोग रहा.
.
Tags: Badaun news, NEET Topper
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 10:47 IST






