
नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, रक्तदान समूह और ब्लड डोनर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मोतिहारी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.इसका उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, जीविका के निदेशक राहुल कुमार, मेयर प्रीति कुमारी, उप मेयर लाल बाबू प्रसाद, सिविल सर्जन अंजनी कुमार, उद्योगपति यमुना कुमार सीकरिया एवं अनिरुद्ध लोहिया ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
इस अवसर पर डीएम ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया. डीएम ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है. यह एक मनुष्य ही दूसरे मनुष्य के लिए कर सकते है. वहीं मेयर ने रक्तविरों की सराहना की. उपमेयर ने रक्तदान को महादान बताया. सभी लोगों से अपील की कि हर 3 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करें. सिविल सर्जन ने समय-समय पर कैंप लगाने के लिए प्रोत्साहित किया.
65 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में गजब का उत्साह देखा गया. इस दौरान 65 रक्त वीरों ने 65 यूनिट रक्तदान किया. हालांकि लक्ष्य 100 यूनिट का रखा गया था. रक्तदान के बाद सभी रक्तविरों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी संस्थाओं को भी सम्मान पत्र दिया गया. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विपुल जालान, राहुल अग्रवाल, दिलनवाज राशिद, रवि अग्रवाल, ब्लड डोनर ग्रुप से राजन श्रीवास्तव, निरंजन गोस्वामी आदि उपस्थित थे.
.
Tags: Bihar News, Local18, Motihari news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 10:27 IST






