शादीशुदा होकर भी नहीं थे खुश, दर्द बांटते-बांटते दे बैठे दिल, पत्नी के पहले बेटे को दिया नाम, लेकिन…

नई दिल्ली. कई बार जिंदगी में सबकुछ मिल जाता है, लेकिन प्यार की तलाश खत्म नहीं होती. इंसान के जीवन में जब प्यार नहीं होता, तब वह उसकी तलाश में भटकता है और फिर जो उसके दिल के दर्द के देख सके और दुख को सुन उसे समझ सके, वो उसका सबसे अच्छा दोस्त बन जाता है. अनुपम खेर और किरण खेर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. आज ये जोड़ी बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार है. लेकिन क्या आप जानते हैं. पैसा, घर, शादी सब कुछ होते हुए भी दोनों अपनी जिंदगी में खुश नहीं थे.

अनुपम खेर और किरण खेर दोनों का वास्ता एक्टिंग से था, तो अक्सर मुलाकात होती थी. दोस्त बने और अपने दर्द बांटने लगे, बस फिर क्या था दोनों के रिश्ते में एक बात एक ही थी. दोनों अपनी शादी से खुश नहीं थे. अनुपम खेर पत्नी से तलाक ले चुके थे और किरण खेर को जब प्यार का एहसास अनुपम के साथ होने लगा तो उन्होंने भी अपने पहले पति से तलाक ले लिया और अनुपम खेर को हमसफर बना लिया. कैसे दोनों की मुलाकातों का दौर शुरू हुआ, क्यों दोनों अपने पहले रिश्ते से खुश नहीं थे और किरण खेर से शादी के बाद भी एक कसक अनुपम के दिल में है, वो क्या है आज बात इसी बारे में…

किरण-अनुपम ने किससे की थी पहली शादी?
किरण खेर और अनुपम खेर दोनों एक दूसरे को थिएटर्स के दौर से जानते थे. किरण चंडीगढ़ में थिएटर भी किया करती थीं, जहां अनुपम खेर भी आते थे. दोनों की एक-दूसरे के साथ दोस्ती रहीं, लेकिन प्यार वाली बात नहीं थी. समय आगे बढ़ा और दोनों का घर बस गया. किरण खेर की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हो गई और अनुपम के हाथ मधुमालती कपूर के साथ पीले हो गए. किरण का तो एक बेटा भी इस शादी से हुआ. लेकिन अपनी शादी से न किरण खुश थीं और न अनुपम.

कैसे बना अनुपम और किरण के बीच कनेक्शन
किरण और गौतम का बेटा ये ही कुछ 5 साल का था, तब दोनों के रिश्ते में दरार आने शुरू हो गई. वहीं, अनुपम खेर और मधुमालती के बीच में रिश्ता ठीक नहीं था. किस्मत ने किरण और अनुपम को फिर मिलवाया. कोलकाता में होने वाले प्ले ‘नादिरा बब्बर’ के जरिए एक बार फिर दोनों एक ही मंच पर आ मिले. हालांकि, इस बार अनुपम और किरण के बीच कनेक्शन बन गया. क्योंकि दोनों एक दूसरे के दर्द को अच्छे से जानते थे.

जब अनुपम ने  कहा, ‘मुझे लगता है, मुझे तुमसे प्यार हो गया है’
इसी कोलकाता ट्रिप पर अनुपन खेर ने किरण से अपने दिल की बात रखी. जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने खुद किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘अनुपम उनसे मिलने उसके घर के पास आए. उन्होंने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और कहा मैं तुमसे बात करना चाहता हूं. जब किरण ने उन्हें बात पूरी करने की अनुमती दी तब उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है, मुझे तुमसे प्यार हो गया है’. इसके बाद, हम दोनों की जिंदगी में बहुत बड़ा परिवर्तन आया. हम दोनों के दिल मिल बैठे थे इसके बाद ही हम दोनों ने तलाक ले लिया और एक नई प्यार की राह पर चल निकले.

अनुपम ने बेटे सिकंदर को दिया पिता का नाम
बेटे सिकंदर को अनुपम खेर ने न सिर्फ पिता का प्यार दिया, बल्कि अपना नाम भी दिया. बेटे के साथ उनकी रिश्ता सौतेला वाला नहीं बल्कि सगे से भी बढ़कर है. लेकिन एक मलाल उन्हें है, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार किया है. एक्टर को अपनी कोई संतान न होने का मलाल है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि था कि मेरे और सिकंदर के बीच रिश्ता बिलकुल वैसा ही है, जैसे मेरा और मेरी पिता के बीच था. लेकिन ये कहना गलत होगा कि मुझे खुद के बच्चे की कमी नहीं खलती. मुझे यह कमी खलती है. लेकिन मैं कुछ कर नहीं सकता.

मेडिकल हेल्प से भी नहीं हो पाए अनुपम-किरण के बच्चे
2013 में एक इंटरव्यू के दौरान किरण खेर ने बताया था कि हमने कोशिश बहुत की, लेकिन कोई बच्चा कंसीव नहीं हो सका. क्योंकि सिकंदर को एक भाई या बहन की जरूरत थी. लेकिन यह हो नहीं सका. यहां तक कि मेडिकल हेल्प से भी कोई फायदा नहीं हुआ.

Tags: Anupam kher, Entertainment news., Kirron Kher

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More