
मो. इकराम/धनबाद. नीट-यूजी परीक्षा 2023 (NEET UG RESULT 2023) में धनबाद की बरटांड़ निवासी आस्था अग्रवाल ने 720 में 695 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. आस्था को ऑल इंडिया 490वीं रैंक मिली है. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया. न्यूज़ 18 लोकल से खास बातचीत में आस्था ने बताया कि मोबाइल का सही इस्तेमाल कई फायदे भी देता है.
आस्था अग्रवाल के मुताबिक, मोबाइल से सोशल मीडिया पर कई सारी इनफार्मेशन मिल जाती हैं. कोई अगर अपने मोबाइल का यूज सही तरीके से करता है तो यह कोई बुरी बात नहीं है. अगर दिनभर मोबाइल पर ही लगे रहते हैं तो यह बैड हैबिट मानी जाएगी. उनका कहना है कि 12 व 16 घंटे पढ़ाई करना जरुरी तो नहीं है, लेकिन नियमत रूप से 6 से 8 घंटे पढ़ाई करनी ही चाहिए. साथ ही बताया कि कोचिंग में नीट पैटर्न पर कई टेस्ट होने से भी उनको फायदा मिला है.
NEET UG RESULT 2023: रांची के आदित्य को डॉ बुआ और फूफा से मिली प्रेरणा, हासिल कर ली 993वीं रैंक
आस्था ने कही ये बात
आस्था अग्रवाल को 10वीं और 12वीं कक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे. साथ ही उन्होंने नीट की तैयारी करने वाले विद्याथिर्यों से कहा कि बिना रुके लगातार मेहनत करें. अपना डेली रूटीन कभी ना छोड़ें. बता दें कि आस्था के पिता डॉ. सुनील कुमार और मां नीलम अग्रवाल एसएनएमएमसीएच, धनबाद में डॉक्टर हैं.
.
Tags: Dhanbad news, Local18, Neet exam, NEET Topper, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 10:03 IST






