आजमगढ़ में भगवान शिव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले 2 नाबालिग समेत 8 अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक, आजमगढ़ : जिले के मुबारकपुर के रोडवेज पर स्थित हनुमान शिव मंदिर में स्थित शिव प्रतिमा को क्षतिग्रसत करने वाले 2 नाबालिग समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दावा किया कि सभी आरोपी कैटरिंग में काम करते थे और दरवान बनने के लिए इस्तेमाल होने वाले भाले को नचाते समय शिव प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई थी.

बताते चलें कि रविवार की देर रात रोडवेज पर स्थित शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. सोमवार को इसको लेकर स्थानीयों ने सड़क जाम कर दोषियों के ऊपर पर कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस की टीमों ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए कुल आठ आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अनिशुरहमान, मो0 इशहाक, अहमद जेया, कासिम विशाल, अबु तलहा व दो नाबालिग निवासीगण बलुआ नेवादा थाना मुबाकरपुर शामिल है.

पुलिस ने सभी आरोपियों को टडिया मोड़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है. एसपी सिटी ने बताया कि सभी कैंटरिंग में काम करते है. देर रात भोजन बनाकर वापस लौट रहे थे. लौटते समय यह दरवान बनने के लिए गए भाले को नचाते आ रहे थे कि इसी दौरान प्रतिमा पर भाले का राड लग गया जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई थी. उन्होंने बताया कि इससे पहले इनका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:51 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें