
शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में लगे ट्रेड फेयर में एक खास किस्म की चप्पल मिल रही है. जिसे सिर्फ आधा घंटा पहनने से ही दर्द जैसी कई तरह की बीमारियां छूमंतर हो जाती हैं. कीमत की बात करें तो 350 से 450 रुपए के बीच आपको एक चप्पल मिल जाएगी.
यूपी से स्टॉल लगाने आए ओमप्रकाश ने बताया कि मैं यूपी से यहां स्टॉल लगाने आया हूं और एक खास तरह की चप्पल लाया हूं. यह एक एक्यूप्रेशर चप्पल है. उन्होंने बताया कि यह दो तरह चप्पल है. एक हार्ड एक्यूप्रेशर चप्पल है और दूसरी सॉफ्ट एक्यूप्रेशर चप्पल है. इ, बस सुबह आधा घंटा पहनने से ही आपको दिनभर फर्क महसूस होगा. एक बार जो इसको ले गया है वह दोबारा लेने जरूर आया है.
ओमप्रकाश बताते हैं कि इस चप्पल की खासियत यह है कि हार्ड एक्यूप्रेशर चप्पल आपको सुबह में आधा घंटा पहनकर मॉर्निंग वॉक करनी है. जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे. इसके साथ ही इससे ब्लड सरकुलेशन तो सही रहेगा ही व चेहरे पर एक अलग सा ग्लो आएगा. घुटने ,कमर व पीठ के दर्द में खास आराम मिलेगा.
दूसरी चप्पल सॉफ्ट एक्यूप्रेशर चप्पल है. इसको आप दिनभर पहन कर रह सकते हैं. इससे आपका ब्लड सरकुलेशन ठीक रहेगा और बाल झड़ने की समस्या या अक्सर थका थका रहना इन सारी चीजों से छुटकारा मिलेगा. साथ ही कई बार लोगों को देखा जाता है कि पैरों में झनझनाहट होने की शिकायत होती है. इससे यह पूरी तरह ठीक हो जाती है.
ग्राहक बोले- पहले से है बहुत आराम
यहां खरीदारी करने आए प्रतीक बताते हैं कि पैरों में हमेशा दर्द होता था, खासकर टखने में व पैरों में झनझनाहट की भी शिकायत थी, लेकिन जब से अपने नॉर्मल चप्पल को हटा एक्यूप्रेशर चप्पल को पहनना शुरू किया है, तब से पैरों में काफी आराम लगता है. दर्द भी काफी हद तक कम हो गया है व झनझनाहट की शिकायत तो छूमंतर हो गई .है मेरे पास ऐसे 1 जोड़ी चप्पल पहले से हैं. यहां पर आकर 2 जोड़ी और लेकर जा रहा हूं. घर में पत्नी और अपने पिताजी को भी यह चप्पल मैंने दिया है.
अगर आप भी इन चप्पलों की खरीदारी करना चाहते हैं तो आ जाइए रांची के मोराबादी मैदान में लगे ट्रेड फेयर मेले में. कीमत की बात करें तो 350 से 450 रुपए के बीच आपको एक चप्पल मिल जाएगी.आप चाहे तो इस नंबर 9113495613 पर फोन करके भी मंगा सकते हैं व इस गूगल मैप के जरिए यहां तक आ सकते हैं. https://maps.app.goo.gl/YoTdJR5pJ4fY2hL1A
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:40 IST






