
मुंबई. फरहान अख्तर (Farahan Akhtar) की गिनती बॉलीवुड के बड़े और प्रतिभाशाली एक्टर्स में होती हैं. उन्होंने ‘रॉक ऑन’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘तूफान’ जैसी फिल्में की. फरहान ने बतौर एक्टर फिल्म रॉक ऑन से की थी. इस म्यूजिकल हिट को खूब पसंद किया गया. इस मल्टी स्टारर फिल्म में अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, शहाना गोस्वामी, प्राची देसाई लीड रोल में थे. साल 2008 में आई यह फिल्म सुपरहिट हुई. इसके अगले साल फरहान की दूसरी फिल्म आई. फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई से रूबरू करवाती है. उनकी इस फिल्म का नाम ‘लक बाय चांस’ है.
फरहान अख्तर के साथा इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा (Konkana Sen Sharma) लीड रोल में थीं. फिल्म को खुद फरहान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए था. इतने कम बजट में फिल्म में कुल 19 बड़े कलाकारों ने काम किया. ये पढ़कर चौंकिए नहीं! ये सच है. इस फिल्म में फरहान और कोंकणा के अलावा 17 बड़े कलाकार भी थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हालांकि अपनी लागत से लगभग दोगुनी कमाई कर ली थी.
पत्नी को भूल, गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल हुए ये 5 सितारे, एक तो बिना शादी किए ही बन गए थे पापा
फरहान अख्तर की ‘लक बाय चांस’ ने 29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. लेकिन इसे सुपरहिट की कैटेगरी में नहीं रखा गया. उस समय फिल्म को हिट तभी माना जाता था, जब फिल्म 50 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर लेती थी. इसलिए फरहान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. अब फिल्म हिट होने का पैमाना 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन को माना जा रहा है.
‘लक बाय चांस’ में 19 कलाकारों के कैमियो
फरहान अख्तर और कोंकणा सेन के अलावा ‘लक बाय चांस’ में आमिर खान, राजकुमार हिरानी, अनुराग कश्यप, मनीष मल्होत्रा, अक्षय खन्ना, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, रानी मुखर्जी, दीया मिर्जा, जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, डिंपल कपाड़िया, करीना कपूर, करण जौहर, रोनित रॉय, शाहरुख खान ने कैमियो किया था.
लक बाय चांस’ की कहानी
‘लक बाय चांस’ में फरहान ने विक्रम जयसिंह का किरदार निभाया था. विक्रम एक स्ट्रगलिंग एक्टर होता है, और अपनी एक दोस्त की मदद से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश करता है, जिससे कि उसे काम मिल सके. वहीं, एक प्रोड्यूसर को एक नए एक्टर की तलाश होती है, क्योंकि बड़े-बड़े एक्टर्स उसकी फिल्म ठुकरा देते हैं. फिर विक्रम को मौका मिलता है.
.
Tags: Farhan akhtar, Hrithik Roshan, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:41 IST






