दुधवा टाइगर रिजर्व में 10 दिन में 3 बाघों की मौत, फील्ड डायरेक्टर पर गिरी गाज, हटाए गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजीव सिंह

लखीमपुर. यूपी के लखीमपुर में बाघों की मौत पर योगी सरकार सख्त हो गई है. लखीमपुर में बाघों की मौत के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. बाघों की मौत के मामले में CM योगी के जांच के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई. वनमंत्री की जांच में दुधवा में लापरवाही के चलते बाघों की मौत का खुलासा हुआ है और अब मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर को भी हटा दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बी. प्रभाकर के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं. मुख्य वन संरक्षक बरेली ललित वर्मा को दुधवा का नया फील्ड डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं, माना जा रहा है कि जल्द ही लखीमपुर-दुधवा के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.बता दें कि बाघों की मौत से CM योगी ने नाराजगी जताई थी और जांच के निर्देश दिए थे.

दुधवा टाइगर रिजर्व में बीते डेढ़ माह में 4 बांघों की मौत हुई थी,

दरअसल, दुधवा टाइगर रिजर्व में बीते डेढ़ माह में 4 बाघों की मौत हुई थी, इन तीन बाघों की मौत तो बीते 10 दिन में हुई है. इससे वन विभाग में हड़कंप गया है. इसी के बाद सीएम योगी ने वन मंत्री को निर्देश दिए थे और जांच की जा रही है.

Tags: Dudhwa Tiger Reserve, Up news live today in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें