शिखा श्रेया/रांची. सोने की कीमत पिछले कुछ समय से एक रेंज में बनी हुई है. इसमें भाव में कुछ अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है. आज भी इनके दामों में स्थिरता देखी गई है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,850 रुपए, जबकि 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 59,690 रुपए तय की गई है.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोने व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज कोई बदलाव नहीं देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 79,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (रविवार) शाम तक चांदी 79,800 रुपए की दर से बेची गई है.
सोना स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गई. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,850 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 56,850 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई बदलाव नहीं आया. वहीं, रविवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,690 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 59,690 रुपए तय की गई है.
आपके शहर से (रांची)

Ashadha Amavasya 2023: देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानें पितरों की नाराजगी दूर करने की विधि, होगी बरकत

Godda Weather: गोड्डा में हुई बारिश…गर्मी से मिली राहत, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

बाल सुधार गृह आने के 24 घंटे के अंदर 2 कैदी फरार, 8 कर्मी व 5 सुरक्षा बलों को ऐसे दिया चकमा

शादी को लीगल करने के लिए गुमला नगर परिषद में कराएं पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

Saptahik Rashifal June 2023: देवघर के ज्योतिषी से जानिए किस राशि के अनुकूल होंगे ग्रह-नक्षत्र, किसके प्रतिकूल

मात्र 70 रुपये सालाना फीस देकर इस लाइब्रेरी में करें पढ़ाई, अपने घर भी ला सकते हैं किताब

School Closed: कक्षा 1 से 12वीं तक के स्टूडेंट दें ध्यान, लू और गर्मी के चलते तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल

बोकारो में यहां मिलता स्वादिष्ट भुना हुआ स्वीट कॉर्न, स्वाद भी ऐसा इस दुकान में खींचे चले आते हैं लोग

गोड्डा में मशहूर है ‘भिखमंगा चौक’, कभी रखा गया था नेहरु चौक, जानिए नाम के पीछे की रोचक कहानी

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 12 जून को, सुबह 6:55 पर पटना से चलकर दोपहर 1 बजे पहुंचेगी रांची

Jharkhand Update: बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए झारखंड में स्कूल बंद, आदेश जारी
मिस्ड कॉल से जानें रेट
IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर जाएं.
इस बात का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वॉलिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देख और समझ कर ही आप सोना खरीदें.
.
Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 08:02 IST






