लौकी बेसन के चीले का स्वाद है लाजवाब, खाएंगे तो मुंह से निकलेगा वाह! सीखें बनाने का तरीका

हाइलाइट्स

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर लौकी-बेसन का चीला बना सकते हैं.
लौकी-बेसन से तैयार होने वाला चीला टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है.

लौकी बेसन चीला रेसिपी (Lauki Besan Cheela Recipe): एक जैसी चीजों को खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं और कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो लौकी बेसन से बना चीला ट्राई कर सकते हैं. ये रेसिपी टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी है. लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ये तो हम सभी जानते हैं. बेसन और लौकी के कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाला चीला स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है. इसे ब्रेकफास्ट में या फिर स्नैक्स के तौर पर दिन में भी खाया जा सकता है. शाम की चाय के साथ भी लौकी-बेसन चीला को सर्व किया जा सकता है.
लौकी बेसन चीला बनाना काफी आसान है और ये रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है. लौकी बेसन चीला को बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है. बेहद सरलता से तैयार होने वाले लौकी बेसन के चीले को बनाने का आसान तरीका जानते हैं…

इसे भी पढ़े: आमरस बनाते वक्त आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती, इस तरीके से बनाएंगे तो स्वाद हो जाएगा दोगुना

लौकी बेसन का चीला बनाने के लिए सामग्री
बेसन – 1 कप
लौकी कद्दूकस – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अजवाइन – 1/2 टी स्पून
सोडा – 1 चुटकी
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

लौकी बेसन का चीला बनाने की विधि
लौकी बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को साफ पानी से धोएं और छिलनी की मदद से उसका छिलका उतार लें. इसके बाद लौकी को एक बर्तन में कद्दूकस कर लें. अब एक बर्तन में बेसन छानकर डालें. अब बेसन में कद्दूकस लौकी डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद बेसन-लौकी के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सोडा, अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.

अब मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाएं, फिर थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और पतला घोल तैयार कर लें. इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं. अब एक कटोरी में लौकी-बेसन का घोल लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए चीला फैला दें.

इसे भी पढ़े: बिना तेल के बनाएं टेस्टी वेजीटेबल पुलाव, फैट बढ़ने की चिंता भी होगी दूर, आसानी से मिनटों में करें तैयार

कुछ देर तक चीला सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और चीला पलट दें. इसके बाद चीले की ऊपरी सतह पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब चीले को दोनों ओर से पलटते हुए तब तक सेकें जब तक कि दोनों तरफ से चीला सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद चीला एक प्लेट में उतारें. इसी तरह सारे घोल से लौकी-बेसन के चीले तैयार कर लें. अब चीलों को चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया