‘कैसरगंज से ही चुनाव लड़ूंगा’, आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने इशारों में कहा- यह मिला मुझे मोहब्बत का सिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा (उत्तर प्रदेश). भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफए) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में वे अपनी वर्तमान सीट कैसरगंज से ही चुनाव में खड़े होंगे. भारत की कुछ शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद से यह भाजपा सांसद की पहली रैली थी, जहां उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाया और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सराहना की.

भाजपा सांसद ने रैली में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी योजनाओं को भी साफ जाहिर किया. जिले के बालपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह अपना 23 मिनट का भाषण उर्दू शायरी से शुरू कर रामचरितमानस की चौपाई से उसका अंत किया.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रैली में अपने भाषण के दौरान सिंह ने सीधे तौर पर पहलवानों के विरोध या खुद पर लगे आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहा. उन्होंने भाषण की शुरुआत इन पंक्तियों के साथ की, ‘ये मिला मुझे मुहब्बत का सिला, बेवफा कहके मेरा नाम लिया जाता है. इसको रुसवाई कहने की शोहरत अपनी, दबे होठों से मेरा नाम लिया जाता है.’

रैली के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह 2024 का चुनाव कहां से लड़ेंगे. तभी उन्होंने घोषणा की कि वे कैसरगंज से ही दोबारा चुनाव लड़ेंगे.

Tags: BJP, Brij Bhushan Sharan Singh, Loksabha Election 2024

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें