राजेश पायलट की पुण्यतिथि: सचिन के अगले कदम पर टिकी निगाहें, क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है…जानें सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सचिन पायलट अपडेट
पायलट आज करेंगे राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण
सचिन पायलट के लिए 11 जून बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है

जयपुर. सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पिता राजेश पायलट (Rajesh Pilot) की आज यानी 11 जून को पुण्यतिथि है. अटकलें चल रही थी सचिन पायलट आज कुछ बड़ा करने वाले हैं. लेकिन अभी तक कार्यक्रम के मुताबिक दौसा के भडाना में सुबह राजेश पायलट की श्रद्धांजलि सभा हो रही है. बताया जा रहा है कि सभा में राजनीतिक भाषण नहीं होगा. हालांकि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने वाले विधायकों और मंत्रियों से पायलट की ताकत आंकी जाएगी. सूत्रों का कहना है कि कई मंत्रियों के साथ पूर्वी राजस्थान के बड़ी संख्या में विधायक और कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे.

इसके बाद पायलट सुबह 11.30 बजे दौसा में गुर्जर छात्रावास में अपने पिता राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण करेंगे. लेकिन इस कार्यक्रम में अभी तक पायलट के भाषण का कार्यक्रम नहीं है. पायलट का इस कार्यक्रम में भी कुछ ही देर रुकने का प्रोग्राम है. उसके बाद वे फिर गाजियाबाद के पास अपने गांव जाएंगे. गुर्जर छात्रावास में अनावरण कार्यक्रम में भी कोई बड़ी भीड़ जुटाने की योजना पायलट समर्थकों की नहीं है. वहां न ही इस तरह की तैयारियां की गई हैं.

आपके शहर से (जयपुर)

पायलट राहुल गांधी के विदेश से लौटने का इंतजार कर रहे हैं
पायलट 01 जून से अब तक चुप हैं. उन्होंने 31 मई तक अपनी मांगों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अल्टीमेटम दिया था. लेकिन इस बीच गहलोत और पायलट की राहुल गांधी से मुलाकात हुई. उसके बाद से पायलट और गहलोत दोनों चुप हैं. फिलहाल बताया जा रहा है कि पायलट की 11 जून न तो कांग्रेस पार्टी छोड़ने की कोई योजना है न ही नई पार्टी बनाने या बड़ी घोषणा होने की संभावना है. पायलट राहुल गांधी के विदेश से लौटने का इंतजार कर रहे हैं. वे उसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात के करके ही अपना अगला कदम उठाएंगे.

सचिन पायलट क्या करेंगे 11 जून को? शक्ति प्रदर्शन या अलग राह अपनाएंगे, तस्वीरों से जानें सबकुछ 

दोनों नेताओं के बीच सियासी तनाव जारी है
उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रही सियासी खींचतान का पार्टी ने अपने स्तर पर निस्तारण करने का प्रयास किया था. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पायलट और गहलोत की राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद मीडिया के सामने दावा किया था कि सुलह का फॉर्मूला निकाल लिया गया है. उसके बाद दोनों नेताओं को एक साथ मीडिया के सामने लाया गया था. लेकिन उसके बावजूद अभी तक सुलह का फॉर्मूला सामने नहीं आ पाया है. दोनों नेताओं के बीच सियासी तनाव अभी जारी है.

Tags: Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Congress, Dausa news, Jaipur news, Rajasthan Congress, Rajasthan news, Rajasthan Politics, Sachin pilot

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें