ये कूड़ा घर नहीं, जनाब PHC का गेट है! गंदगी के अंबार से लोग परेशान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मियां कॉलोनी स्थित स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर काफी लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गेट के बाहर देखकर यह लग ही नहीं रहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास का क्षेत्र है. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों का आवागमन रहता है, लिहाजा वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से रहनी चाहिए. दरअसल मियां कॉलोनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ऐसा लग रहा है, जैसे यह कूड़े का कोई ढेर हो और यहां पर पूरे शहर का पूरा डाला जाता है.

क्षेत्रीय पार्षद सद्दाम हुसैन ने बताया कि कई बार इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी साफ-सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आता. नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. एक जगह गंदगी जमा होने से संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा है.

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर से गंदगी हटाई जाए
दअरसल स्‍वच्‍छता अभियान को मुरादाबाद के नगर निगम में तैनात सफाई कर्मी पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं. पार्षद सद्दाम हुसैन ने कहा कि नगरीय यहां मरीज इलाज के लिए आते हैं. मगर ऐसा न हो इस गंदगी की वजह से मरीज यहां से बीमार होकर जाएं. उन्होंने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि जल्द से जल्द नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर से गंदगी हटाई जाए और क्षेत्र में एक कूड़ा घर भी बनाया जाए.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें