VIDEO: लाइव मैच में मिले दो दिल…ब्वॉयफ्रेंड ने अंगूठी पहनाकर किया प्यार का इजहार.. और रिश्ता हो गया पक्का

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पहनाई अंगूठी
क्रिकेट के मैदान पर फैंस ने प्यार का जादू बिखेरा

नई दिल्ली. क्रिकेट का मैदान वह जगह है जहां कभी बैटर्स तो कभी बॉलर्स अपनी जादू दिखाते हुए नजर आते हैं. कभी कभी स्टेडियम के अंदर भी फैंस अपने प्यार का जादू दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते. ऐसा ही नजारा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final IND vs AUS) मुकाबले में देखने को मिला जहां ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को दर्शकों से भरे खचाखच स्टेडियम में अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया जिसकी चर्चा सभी जगह हो रही है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें द ओवल (The Oval) में डब्ल्यूटीसी फाइनल में आमने सामने हैं. चौथे दिन भारतीय पारी के 5वें ओवर के बाद अचानक एक फैन अपने सीट से उठा और बगल में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड की ओर मुड़ा. लड़की कुछ समझ पाती तब फैन ने अंगूठी अपनी गर्लफ्रेंड को पहना दी. ये सब देखकर गर्लफ्रेंड भी काफी खुश नजर आईं और दोनों ने एक दूसरे को किस किया. वहां आसपास मौजूद लोग दोनों को बधाई देने लगे. कैमरामैन ने इस वाकये का वीडियो जैसे बड़े स्क्रीन पर दिखाया स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस दौरान कॉमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने कहा कि लोग टेलीविजन पर दिखने के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकते.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल क्या वाकई आउट थे? विवादित कैच पर कैमरन ग्रीन ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Tags: India vs Australia, Viral video, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें