बस्ती गैंग रेप और मर्डर के आरोपी से पुलिस का याराना, फोटो सोशल मीडिया में वायरल, IG ने दिया जांच का आदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/बस्ती. उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले में गैंग रेप के बाद नाबालिग लड़की की हुई मौत के आरोपियों कुंदन सिंह, राजन साहनी और मोनू साहनी हालांकि सलाखों के पीछे हैं. पर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें बता रही हैं कि गौर थाना पुलिस से इनका जबर्दस्त याराना है. आरोपी कुंदन सिंह की सेल्फी, होटल में पुलिसकर्मियों के साथ पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. अब आईजी आरके भारद्वाज ने सीओ को जांच सौंपी है.

माना जा रहा है जांच के बाद इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन आरोपी कुंदन सिंह के घर पार्टी होती थी, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी शामिल होते थे. पार्टी और पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी के दम पर कुंदन लोगों पर रौब झाड़ता था.

बताते चलें कि नाबालिग लड़की से गैंग रेप और हत्या मामले में जांच चल रही है. जांच पड़ताल के दौरान इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि तीन से ज्यादा लोग इस कांड में शामिल थे. सूत्रों की मानें तो जब गैंग रेप के बाद जब नाबालिग बेहोश हो गई तो एक डॉक्टर को इलाज के लिए घर बुलाया गया था. डॉक्टर ने लड़की की हालत गंभीर बताई जिसके बाद बहाना बना कर एक आरोपी डॉक्टर को लेकर बाहर चला गया, उस के बाद घटनास्थल पर मौजूद मुख्य आरोपियों ने लड़की को सीढ़ी से घसीटते हुए घर के बाहर फेंक दिया. जांच के दौरान कुंदन सिंह के घर की सीढ़ी पर ब्लड के निशान मिले थे. जो इस बात की पुष्टि करते हैं.

Tags: Basti news, Crime News, Gangrape and murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें