ये 5 ठंडे फूड्स शरीर में तेजी से बढ़ाते हैं गर्मी, फायदे से ज्यादा होता है नुकसान, पेट का भी बज जाएगा बैंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Worst Summer foods : गर्मियों में खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है. क्योंकि इस मौसम में कोई भी चीज कब नुकसान कर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. इस मौसम में ज्यादातर लोग ठंडे फूड्स खाना पसंद करते हैं. इसके लिए लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या कोई अन्य ड्रिंक लेते हैं. लेकिन क्या सच में ये ठंडे दिखने वाले फूड्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? जी नहीं, ये ठंडे दिखने वाले फूड्स शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान देते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, 5 ऐसे फूड्स हैं जो दिखने में ठंडे होते हैं, लेकिन ये पेट में दिक्कत पैदा करने के लिए काफी हैं. इनका सेवन करने से पूरी बॉडी पर असर होता है. आइए बीएचयू के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय यादव से जानते हैं शरीर में गर्मी पैदा करने वाले ठंडे फूड्स के बारे में.

01

आइस वॉटर: आयुर्वेद में आइस वॉटर यानी बर्फ के पानी को सेहत के लिए ठीक नहीं माना गया है. हालांकि लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं, जोकि गलत है. बता दें कि बर्फ के पानी का सेवन करने से आपकी पाचन अग्नि शांत रहती है. इसके चलते आपका शरीर ठीक तरह से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है और आपको खाया-पीया नहीं लगता है.  (Image- Canva)

02

आइसक्रीम: गर्मी में आइसक्रीम सबसे अधिक पसंद की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं यह सेहत के लिए ठीक नहीं होती है. बता दें कि आइसक्रीम में फैट और शुगर अधिक होती है, जिसकी वजह से पचना आसान नहीं होता है. यह पाचन अग्नि को कमजोर कर पाचन क्रिया को धीमा करती है. इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं.  (Image- Canva)

03

नींबू: गर्मी के मौसम में पेट को शांत करने के लिए लोग नींबू का बहुत इस्तेमाल करते हैं. इसकी बाजारों में भी अच्छी-खासी मांग होती है. बता दें कि विटामिन सी से भरपूर नींबू की तासीर गर्म होती है. इससे ये शरीर में गर्मी को बढ़ाते हैं. इसका सेवन करने से सीने में जलन, एसिडिटी और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.   (Image- Canva)

04

दही: आयुर्वेद में दही को ब्लॉकेज पैदा करने वाला माना गया है. बता दें कि, दही की तासीर गर्म होती है. इसलिए इसको पचाना आसान नहीं होता है. गर्मी में अग्नि कमजोर हो जाती है और दही उसे कम कर देता है, जिससे अपच, पेट फूलने और शरीर भारी-भारी हो जाता है.  (Image- Canva)

05

टमाटर: आयुर्वेद में टमाटर को गर्म फूड माना गया है. इसको खाने से इसका खट्टा स्वाद पित्त दोष को बढ़ाता है और बॉडी में गर्मी पैदा करता है. गर्मी में टमाटर का सेवन करने से एसिडिटी, सीने में जलन और स्किन पर रैशेज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.  (Image- Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें