CUET UG Result 2023 at cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, पढ़ें यहां लेटेस्ट अपडेट्स 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CUET UG Result 2023 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2023 का रिजल्ट (CUET UG Result) जुलाई के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है. एक सीनियर ऑफिसर ने पीटीआई को बताया, “मूल कार्यक्रम के अनुसार रिजल्ट (CUET UG Result 2023) 20 जून के आसपास आने की उम्मीद थी, जो अब संभवत: जुलाई के पहले सप्ताह के आसपास घोषित किया जाएगा.” उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना रिजल्ट (CUET Result 2023) चेक कर सकते हैं.

उम्मीदवार इसके अलावा सीधे इस लिंक https://cuet.samarth.ac.in/ पर क्लिक करके भी रिजल्ट (CUET UG Result 2023) देख सकते हैं. CUET UG 2023 देने के लिए अभी तक 65,000 से अधिक छात्रों के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 जून तक परीक्षा जारी रखने का फैसला किया है. परीक्षा शुरू में 31 मई को समाप्त होने वाली थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों के उपस्थित होने के कारण परीक्षा आगे बढ़ती रही.

NTA ने 11 जून तक की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (CUET UG Admit Card 2023) जारी कर दिए हैं, बाकी तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे. परीक्षाएं 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जून को होंगी. यह परीक्षा का अंतिम चरण होगा. और बफर तारीखें 21, 22 और 23 जून हैं. इनमें से ज्यादातर टेस्ट जम्मू-कश्मीर और झारखंड में किए जाएंगे. परीक्षा के पूरा होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर रिजल्ट आने की उम्मीद है.

CUET UG 2023 के लिए लगभग 14.99 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जो पिछले साल इसके पहले संस्करण से 41 प्रतिशत अधिक था. उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से CUET UG 2022 देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है. इसके पहले संस्करण में 12.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने अपने आवेदन जमा किए थे. पिछले साल के विपरीत इस साल परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है.

ये भी पढ़ें…
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे आसानी से चेक
एपीपीएससी के जरिए SDM बनने पर कितनी मिलती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं?

Tags: CUET 2023, NTA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें