Saptahik Rashifal June 2023: कर्क राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कन्यावाले विरोधियों पर पड़ेंगे भारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वैवाहिक जीवन में प्रेम, रोमांस और आकर्षण के साथ हल्की कहासुनी के भी योग बनेंगे.
खर्चों में भी कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Saptahik Rashifal June 2023: सप्ताह की शुरुआत में ही भाग्य कर्क वालों के साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे रुके हुए काम बनेंगे. अभी आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी और आप यह भी नहीं समझ पाएंगे कि आपके पास पैसा कहां से आ रहा है. कन्या राशिवाले अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. कोर्ट मामलों में सफलता मिलेगी. पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम, रोमांस और आकर्षण के साथ हल्की कहासुनी के भी योग बनेंगे. वहीं लव लाइफ में अभी सामंजस्य बनाए रखना होगा. आप एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे, जिससे समस्याएं कम होंगी. सप्ताह की शुरुआत में ही भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे रुके हुए काम बनेंगे. अति आत्मविश्वास में आकर नौकरी में शेखी बघारने की कोशिश न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. अभी आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी और आप यह भी नहीं समझ पाएंगे कि आपके पास पैसा कहां से आ रहा है. इससे आपकी खुशी कई गुना हो जाएगी. खर्चों में भी कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कुछ दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे काफी मेहनत करेंगे और उनकी मेहनत भी सफल होगी. उन्हें पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. कोई चोट लगने या सर्जरी की संभावना बन सकती है. ऐसे में काफी सतर्क रहें. अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और एक्सरसाइज जरूर करें. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
सप्ताह की शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है. विवाहितों का गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और वे जीवनसाथी से अपने दिल की बातें कहेंगे. अपने मन के भाव उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे, ताकि गृहस्थ जीवन की गाड़ी ठीक से चलती रहे. लव लाइफ के लिए समय सामान्य रहेगा. आप अपने रिश्ते को एंजॉय करेंगे. अभी आपके खर्चे बने रहेंगे, जो आपको लगातार ट्रिगर करेंगे. भाग्य भी कुछ कमजोर रहेगा, जिससे बनते हुए काम अटक सकते हैं, इसलिए किसी बड़े काम को अभी अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें और कुछ समय बिताएं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है. आप अपने काम को काफी अच्छी तरह अंजाम देकर आगे बढ़ा पाएंगे.

बिजनेस कर रहे लोगों को भी अपने काम में फायदा होगा. पार्टनरशिप में हों तो अपने पार्टनर से कुछ भी गलत बोलने से बचें. यदि झगड़ा हो जाए तो शांत रहकर मामला संभालने की कोशिश करें. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें अपनी पढ़ाई में मजा आएगा. वे कुछ नया सीखने की भी कोशिश करेंगे. अभी आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, जिससे आपको अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा फायदा होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आप मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे. आपके दिमाग में कई सारी चिंताएं रहेंगी, लेकिन गुजरते सप्ताह के साथ स्थिति अनुकूल होती चली जाएगी. यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य
अच्छा रहेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके चेहरे पर खुशी लेकर आएगा. आप खुद के बारे में सोचेंगे. कुछ नया करने की भी मन में ख्वाहिश होगी. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन के तनाव से बाहर निकलेंगे और जीवनसाथी के परिवार वालों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन-सुख शांति से भरा रहेगा, लेकिन किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत बिगड़ने की संभावना है. लव लाइफ के लिए यह समय काफी बेहतर रहेगा. आप अपनी लव लाइफ को खुलकर एंजॉय करेंगे और अपने मन की हर बात उनके सामने रख देंगे. आपका रिश्ता एक बार फिर से और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी.

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आपकी कार्यकुशलता आपके लिए बेहद अनुकूल स्थितियों का निर्माण करेगी. सीनियर के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे, जिसका आपको फायदा मिलता रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग अपने काम पर थोड़ा ध्यान देंगे. इसके लिए कुछ ट्रैवलिंग भी करनी पड़ सकती है, लेकिन उससे आपको फायदा ही होगा. आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय उनके लिए अच्छा रहेगा. वे धीरे-धीरे पढ़ाई पर फोकस करते नजर आएंगे. कंपटीशन में भी सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंतिम 2 दिन अच्छे रहेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें