कच्ची उम्र का प्यार नहीं चढ़ पाया परवान, प्रेमी ने जोड़े दिया माता-पिता को उम्रभर का गम, सिसक उठे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाड़मेर के धनाऊ थाना इलाके की है घटना
प्रेमी जोड़ा पिछले दो दिन से घर से लापता था
दोनों सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रेम प्रसंग (Love affairs) और घरेलू कलह के चलते आत्महत्या और सामूहिक आत्महत्याओं (Mass suicides) का दौर बदस्तूर जारी है. यहां एक बार फिर कच्ची उम्र में प्यार में डूबे प्रेमी जोड़े ने पानी के टांके (टंकी) में कूदकर अपनी जान दे दी. दोनों बीते दो से घर से लापता थे. शनिवार को दोनों के शव पानी में तैरते देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

पुलिस के अनुसार इस बार यह मामला धनाऊ थाना इलाके में सामने आया है. धनाऊ के भूणिया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की और युवक ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वारदात की सूचना धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर शवों को बाहर निकलवाया.

टैक्सी चलाने का काम करता था युवक
पुलिस की प्रांरभिक तफ्तीश में सामने आया है कि भूणिया गांव निवासी करनाराम का पास ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था. दोनों दो दिन पहले अचानक घर से गायब हो गए. परिजनों ने उनको कई जगह तलाशा लेकिन उनको कोई सुराग नहीं लग पाया. शनिवार को दोनों के ही शव इलाके में स्थित पानी के टांके में तैरते मिले. करनाराम गांव में ही टैक्सी चलाने का काम करता था.

आपके शहर से (बाड़मेर)

अभी तक परिजनों ने नहीं दी कोई रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि करनाराम का कुछ समय पहले ही नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था. उसके बाद धीरे-धीरे गांव में आने जाने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर नजदीकियां बढ़ने लग गई. अभी इस मामले में दोनों में से किसी के भी परिजन ने कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी है. पुलिस परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी. दोनों शवों का रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Tags: Barmer news, Crime News, Love Story, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें