
अनूप पासवान/कोरबा. इन दिनों सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक चिमनी लगातार धुआं उगल रही है. इस धुएं के साथ फ्लाई ऐश भी निकलता दिख रहा है. यह वीडियो कोरबा के घंटाघर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर प्लांट की चिमनी का है. पावर हब कोरबा की सुंदरता के बीच बिजलीघर की चिमनियों से निकल रहा धुआं पर्यावरण प्रदूषण के लिहाज से लोगों को डराने के लिए काफी है.
बता दें कि कोरबा को सुंदर बनाने के लिए कई स्तर पर जतन किए जा रहे है. इसमें पौधे लगाने से लेकर दीवारों पर चित्रकारी करने से तक का काम किया जा रहा है. मतलब यह कि कोरबा को खूबसूरत बनाने और दिखाने की चाहत है. इसके ठीक उलट वायु प्रदूषण का भयावह रूप भी इसी शहर में मौजूद है. डीएसपीएम पावर प्लांट की चिमनी से बड़ी मात्रा में निकल रहे धुएं को किसी जागरूक व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फैलते प्रदूषण का यह वीडियो इस बार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
वायरल वीडियो में कोरबा के युवकों ने अपनी राय रखते हुए बताया कि पावर पावर प्लांट की चिमनियों से बेहताशा धुआं निकलता है. जब भी मौसम बदलता है और अंधड़ चलने की स्थिति निर्मित होती है तब चिमनियों से राख की पतली परत हवा में उड़ने लगती है. जिससे आमलोग काफी प्रभावित होते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:05 IST









