
Bank Jobs : बैंक में जॉब चाहने वालों को आईडीबीआई बैंक मौका दे रहा है. आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है. इसके अंतर्गत मैनेजर ग्रेड बी, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी और डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड डी के पदों पर भर्तियां होंगी. आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर कुल 136 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2023 है.
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद पर भर्ती होने के लिए संबंधित डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन डिग्री/पीजी डिग्री/पीएचडी डिग्री होनी चाहिए. योग्यता की डिटेल जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में मिल जाएगी.
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2023 : वैकेंसी डिटेल
मैनेजर-ग्रेड बी : 84
असिस्टेंट जनरल मैनेजर-ग्रेड सी : 46
डिप्टी जनरल मैनेजर-ग्रेड डी : 6
उम्र सीमा
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत मैनेजर पद के लिए उम्र 25 से 35 साल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर की 28 से 40 साल और डिप्टी जनरल मैनेजर की 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में तीन से पांच साल की छूट मिलेगी.
कितनी मिलेगी सैलरी
मैनेजर- ग्रेड बी : s.48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 साल)
असिस्टेंट जनरल मैनेजर-ग्रेड सी : Rs.63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 साल)
डिप्टी जनरल मैनेजर-ग्रेड डी : 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 साल)
आईडीबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर भर्ती नोटिफिकेशन 2023
ये भी पढ़ें
NEET UG 2023: सभी ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होगी कॉमन काउंसलिग ? एनएमसी ने दिया प्रस्ताव
.
Tags: Bank Job, Government jobs, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:02 IST









