गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में घर से साइकिल पर सवार होकर किराना दुकान से सामान लाने गई नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना जिले के मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव की है. अगवा किशोरी के परिजनों ने गांव के ही चार युवकों के विरुद्ध अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. इस बीच, घटना के चार दिन बाद भी पीड़िता का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात से गुहार लगायी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अवध राम की बेटी 14 वर्षीय नीलू कुमारी छह जून की शाम 6.30 बजे घर से साइकिल से किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए निकली थी, जहां से वो वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नीलू की साइकिल रास्ते में पड़ी मिली. अवध राम ने गांव के ही तोता राम, विकास कुमार, रोहित यादव और मनोज सहनी पर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है.
परिजनों की शिकायती आवेदन पर अगले दिन यानी सात जून को मांझा थाना की पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. मांझा थाना अध्यक्ष विशाल आनंद का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है. पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

बिहार में इस साल 76 हजार लोगों की कैंसर से गई जान, यह है इसका सबसे बड़ा कारण

प्रेमिका ने बनाया दवाब तो कर ली शादी, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल फिर दी दर्दनाक मौत

किडनी देकर जान बचाने वाली बेटी ने लालू प्रसाद को बताया चारो धाम, पापा का बर्थडे मनाने पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य

साइबर फ्रॉड के हुए हैं शिकार तो पहुंच जाएं यहां, केस रजिस्टर्ड करने के साथ शुरू होगी जांच

Train Update: आज से रोज मिलेगी पटना से जयनगर और सहरसा जाने के लिए ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Bihar: सियासत में हुआ कुछ ऐसा कि कोईरी-कुर्मी नेताओं की नीतीश कुमार ने बुला ली मीटिंग, जानें पूरा माजरा

Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी? पूर्णिया के ज्योतिषी से जानें व्रत के नियम और महत्त्व

मधुबनी के इस रेस्टोरेंट का टेस्टी मटन मन मोह लेगा.. खाने आएंगे यहां बार-बार, दाम भी नहीं ज्यादा

4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, कांवरिया पथ पर नहीं हो सकी मरम्मत

चोरों का चैलेंज: जिस ट्रक को पुलिस ने किया था जब्त, उसे ही उड़ा ले गए, थाना को नहीं लगा पता

Patna News : लकड़ी, बांस और सीमेंट से बनाया डंबल और प्लेट, जुगाड़ से बने इस जिम से निकलेंगे आर्नोल्ड
किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने से परेशान पीड़ित परिवारजन एसपी कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार में पहुंचे और एसपी स्वर्ण प्रभात से मिल कर नीलू की बरामदगी की गुहार लगाई. उन्होंने एसपी के समक्ष (सामने) अनहोनी की आशंका जाहिर की.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुमशुदा किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस दौरान, तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद कर लेगी. इसके लिए मांझा थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News in hindi, Gopalganj news, Kishori kidnapped, Local18
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:00 IST









