
हाइलाइट्स
कटहल काटने के लिए बड़े चाकू और सरसों के तेल का इस्तेमाल करें.
सफेद चिपचिपे पदार्थ को छूने से बचें वरना ये बार-बार हाथ में चिपकेंगे.
Kathal Kaise Katen: शाकाहारी मीट के नाम से मशहूर कटहल स्वाद में जितना बेहतरीन होता है, सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद है. कई लोगों की मुश्किल ये होती है कि वे घर पर इसे खुद से नहीं काट पाते. दरअसल, इसे काटने पर सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जो हाथों में चिपक जाता है. ये हाथ और चाकू पर इतना अधिक चिपकते हैं कि या तो इन्हें काट नहीं पाते या कई बार हाथ कट जाता है. इस चिपचिपे पदार्थ का साफ करना भी बेहद मुश्किलों भरा काम लगता है. आइए जानते हैं कि आप कटहल को बिना परेशानियों के किस तरह काट सकते हैं.
कटहल काटने से पहले कर लें ये तैयारियां
अगर आप घर पर ताजा कटहल काटने वाले हैं तो पहले एक कटोरी में सरसों का तेल भर कर ले लें. इसके अलावा आप जिस टेबल पर कटहल काटने वाले हैं, उस पर पेपर बिछा लें. ऐसा करने से इससे निकलने वाला सफेद पदार्थ टेबल पर गिरेगा नहीं. आप काटने के लिए बड़ी और धारदार चाकू का इस्तेमाल करें. साथ में एक बड़े से बर्तन में पानी रखें, जिसमें कटे कटहल को रख सकें.
इस तरह काटें कटहल
-कटहल को काटने के लिए सबसे पहले आप चाकू लें. अब आप चाकू पर अच्छी तरह सरसों का तेल लगा लें. जब चाकू पर सरसों का तेल लग जाए तो आपने हाथ पर भी अच्छी तरह तेल लगा लें.
-अब आप कटहल को टेबल पर रखें और इसकी टहनी के तरफ से गोल काटकर हटा दें. इसके बाद आप बीच से आधा आधा कटहल काट लें.
-आधा कट जाने पर अब आप कटहल को आधा और छोटा कर लें. अब इस कटे कटहल को धीरे से एक तरफ रख दें और एक एक पीस को उठाकर उसके छिलके को पील करते हुए निकालते जाएं.
-बीच बीच में सरसों का तेल हथेली और चाकू पर लगाते रहें. इसी तरह आप सभी चारों टुकड़ों के छिलके निकाल नें.
-अब आप कटहल के पीस से बीच के कड़े हिस्से को चाकू से काटकर हटा दें. इस हिस्से का स्वाद अच्छा नहीं होता.
ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार
-जब बीच का हिस्सा निकल जाए तो आप इन टुकड़ों को कटिंग बोर्ड पर रखें और अपने पसंद के आकार का छोटा छोटा काटते जाएं.
ये भी पढ़ें: स्विच बोर्ड हो गए हैं काले-गंदे और चिकने, 5 तरीकों की लें मदद, चुटकियों में हो जाएंगे नए जैसे क्लीन
-टुकड़ों को आप नमक मिले पानी में डालते जाएं. अब आप हाथ और चाकू पर फिर से तेल लगाएं और रगड़कर सभी चिपचिपे पदार्थ को निकाल लें. अब हाथ को साबुन पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें.
-टेबल पर रखे पेपर और कटहल के छिलकों को लपेटकर डस्टबिन में फेंक दें. इस तरह आप आसानी से कटहल की सब्जी, अचार या बिरयानी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 08:58 IST









