उधव कृष्ण/पटना.बिहार में बीते कुछ दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी का कहर लगातार जारी है. मई महीने के आखिर में पछुआ के बीच पारा के चढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह बदस्तूर जारी है. कई जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. घर से बाहर तक लोग बेहाल हैं. धूप खत्म हो जाने पर भी देर रात तक धरती से लहर निकलती रहती है. मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो लगातार बारिश की कमी की वजह से तपिश और बढ़ रही है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार (10 जून) को पटना समेत 8 जिलों में भीषण हीटवेव और अन्य 8 जिले में हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले 24 से 48 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान से खास राहत की उम्मीद नहीं है. लोगों से दोपहर में विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की गई है. Indian Metrological Department के अनुसार शनिवार को पटना में भीषण लू चलने की संभावना है. वहीं, भागलपुर, सुपौल, जमुई, कटिहार, नवादा, सीवान, औरंगाबाद और जमुई में भी हीटवेव के हालात बन सकते हैं. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू का असर बना रहेगा. वहीं, उत्तरी भागों में वर्षा की आंशिक गतिविधियां बने होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
आपके शहर से (पटना)

मृत मां को फिर मार डाला! बालासोर रेल हादसे में मां की मौत का झूठा दावा करने रेल मंत्री के पास पहुंचा युवक, पकड़ा गया

दरभंगा में गर्मी का टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, इस तारीख तक बिहार में दस्तक देगा मानसून

गोपालगंज में ‘ऑपरेशन दलाल’ के तहत सदर अस्पताल से पकड़े गए सात दलाल, खून की जांच के नाम पर करते थे वसूली

हाथ में बंदूक लेकर बनाया रील, शेयर करते ही युवक पहुंचा जेल

Train Alert: जयनगर और सहरसा से पटना के लिए रोज चलेगी यह इंटरसिटी ट्रेन, पहले 6 दिन होता था परिचालन

Constable Recruitment 2023: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, 21391 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन; ऐसे करें अप्लाई

Bihar: पूर्व MLA के रिश्तेदार की निर्मम हत्या, गंगा नदी में मिली लाश, 1 जून से था लापता

ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ बक्सर का जवान, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल, जानें पूरे केस का अपडेट

Opposition Unity: एकजुट विपक्ष 2024 में कर सकता है चमत्कार, नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल-शत्रुघ्न सिन्हा

न्यूयॉर्क मॉडल तारामंडल 10 जून से होगा चालू, दरभंगावासी देख सकेंगे रोजाना चार शो, ऐसे बुक होगी टिकट
बिहार में इस दिन आएगा मानसून
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज में हल्की वर्षा की संभावना है. 11 से 13 जून के बीच उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व भागों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेगी. मानसून की बात करें तो बिहार में मानसून 13 या 14 जून तक पहुंच ही जाता है. पर ये तब होता है जब केरल में मानसून 01 जून तक पहुंच जाए. चुकी केरल में मानसून 8 जून को पहुंचा है, तो उस लिहाज से मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार में पूर्णिया के रास्ते मानसून 18 या 19 जून को प्रवेश कर सकता है. हालांकि, लोगों को इससे पहले प्री मानसून की बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिल सकती है.
.
Tags: Bihar weather, IMD alert, Local18
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 11:06 IST









