Opposition Unity: एकजुट विपक्ष 2024 में कर सकता है चमत्कार, नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल-शत्रुघ्न सिन्हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

23 जून को हो रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर आशावादी हूं-शत्रुघ्न सिन्हा.
एकजुट विपक्ष लोक सभा चुनाव 2024 में चमत्कार कर सकता है- शत्रुघ्न सिन्हा.
शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी और राहुल गांधी के बैठक में आने पर खुशी जताई.

पटना. तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को पटना पहुंचे. पटना पहुंचते ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताते हुए 23 जून को प्रस्तावित विपक्षी दलों की बैठक को नई दिशा दिखाने वाला बताया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चमत्कार हो सकता है. उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कहा कि विपक्ष की एकता का सवाल नहीं है; बल्कि नई सरकार का फॉर्मेशन है. नई सरकार कैसी होगी, नई सरकार की दिशा क्या होगी इसमें यह दिखेगा. उन्होंने इस बात की खुशी जताई कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में भाग लेने के लिए सहमत हो गई हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 23 जून को पटना में जो बैठक हो रही है उसमें सारे विपक्ष के महारथी आ रहे हैं, और यह बैठक आने वाले चुनाव में गेम चेंजर का काम करेगी. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आने को लेकर बिहारी बाबू ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है ममता बनर्जी जी भी आ रही हैं. एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आ रही हैं, यह काफी शुभ संकेत है.

बिहारी बाबू ने पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी यह मटेरियल हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यहां कौन नहीं है मैटेरियल, जिसके पास संख्या बल हो वह पीएम मैटेरियल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक अपने आपको पीएम मैटेरियल नहीं बताया है.

आपके शहर से (पटना)

वहीं, उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में जिस तरह भाजपा के लोगों ने बजरंग दल को बजरंगबली के रूप में पेश किया और रिलिजन का कार्ड खेला, यह उल्टा पड़ गया. कांग्रेस को बजरंगबली का भी आशीर्वाद मिला और जनता जनार्दन का भी आशीर्वाद मिला. उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के बाद बहुत बड़ा चमत्कार होगा और सारी सीटें विपक्ष की झोली में आएंगी.

Tags: Bihar politics, CM Nitish Kumar, Opposition unity, Shatrughan Sinha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें