DU Admission : डीयू में अब CUET के जरिए होंगे PhD एडमिशन, 5 साल के LLB प्रोग्राम को भी मंजूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


DU Admission : दिल्ली विश्वविद्यालय अब पीएचडी में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के जरिए लेगा. सीयूईटी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगी. डीयू में सीयूईटी से पीएचडी में एडमिशन अगले शैक्षणिक सत्र से होगा. यह जानकारी डीयू के अधिकारियों ने दी है. दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार होगा जब पीएचडी में एडमिशन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की बजाए सीयूईटी के जरिए होगा. हालांकि डीयू में सेवारत शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ के लोग सीधे इंटरव्यू दे सकेंगे. टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को कार्यालय समय के दौरान निर्धारित जिम्मेदारियों को प्रभावित किए बिना कक्षाओं में भाग लेने और परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है.

पीएचडी में एडमिशन सीयूईटी से लेने का फैसला डीयू की एग्जीक्यूटिव काउंसलिंग मीटिंग में हुआ है. इस मीटिंग में पांच साल के एलएलबी प्रोग्राम सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. जिसमें बीटेक सहित कई अन्य कोर्स भी शामिल हैं.

देर रात तक चली बैठक

दिल्ली विवि ने एक बयान जारी करके कहा है कि डीयू के कन्वेंशन हॉल में देर रात तक चली बैठक में अधिकतर वे प्रस्ताव थे जिन्हें एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पास किए गए थे. एकेडमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी के एडमिशन से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें भी एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने स्वीकार कर लिया है.

एलएलबी प्रोग्राम के लिए बार काउंसिल की मंजूरी का इंतजार

एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में पांच साल के एलएलबी प्रोग्राम को भी मंजूरी मिल गई है. लेकिन अभी इसके लिए बार काउंसिल की स्वीकृति मिलनी बाकी है. क्लेट परीक्षा संपन्न हो चुकी है. ऐसे में अलग से परीक्षा कराकर एडमिशन लेने पर भी विचार किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि पांच साल के एलएलबी कोर्स में इसी साल एडमिशन शुरू हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें

CTET 2023 Exam Date: सीटीईटी परीक्षा की डेट हुई घोषित, अब ऑनलाइन नहीं होगा एग्जाम

Bihar Police Constable Bharti 2023: कौन भर सकता है फॉर्म ? कितनी होनी चाहिए हाइट और सीने की चौड़ाई ?

Tags: Admission, Delhi University, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें