
JEE Advanced Response Sheet 2023 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने JEE Advanced 2023 के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है. IIT JEE Advanced रिस्पॉन्स शीट (JEE Advanced Response Sheet) सभी शामिल हुए उम्मीदवार JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की (JEE Advanced Answer Key) 11 जून को जारी की जाएगी और अपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 12 जून, 2023 तक है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeeadv.ac.in/ पर क्लिक करके भी JEE Advanced Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी- रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं. फाइनल आंसर की (JEE Advanced Answer Key 2023) और रिजल्ट (JEE Advanced Result 2023) 18 जून, 2023 को घोषित किए जाएंगे. JEE Advanced 2023 परीक्षा 4 जून, 2023 को दो पालियों पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी.
JEE Advanced 2023 के जरिए मिलता है IIT के इन कोर्सों में एडमिशन
JEE Advanced के माध्यम से IIT इंजीनियरिंग, साइंस, या आर्किटेक्चर में बैचलर, इंटीग्रेटेड मास्टर्स, बैचलर-मास्टर डुअल डिग्री के लिए ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन मिलता है. कोर्स कंप्लीट होने पर डुअल डिग्री प्रोग्रामों में नामांकित उम्मीदवारों को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों डिग्री प्रदान की जाती हैं.
JEE Advanced Response Sheet 2023 ऐसे करें डाउनलोड
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध IIT JEE Advanced Response Sheet 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका JEE Advanced Response Sheet 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
JEE Advanced Response Sheet 2023 चेक करें और पृष्ठ को डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
.
Tags: JEE, JEE Advance
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 08:52 IST









