शादी से पहले घर पहुंची दूल्हे की पार्थिव देह, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सेना में कार्यरत था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जोधपुर के चामू थाना इलाके का रहने वाला था
परिजनों का आरोप जवान को टॉर्चर किया गया था
सेना के अधिकारियों ने कहा जवान ने सुसाइड किया है

रंजन दवे.

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले के सेतरावा इलाके के चामू के नाथड़ाऊ गांव निवासी सेना के एक जवान पदमाराम जाट (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. सेना के जवान की करीब डेढ़ महीने बाद शादी (Wedding) होने वाली थी. लेकिन शादी से पहले उसकी पार्थिव देह घर पहुंची. यह देखकर जवान के परिजन सकते में आ गए. सेना के अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि जवान ने फांसी फंदा लगाकर सुसाइड किया है. जबकि परिजनों ने यूनिट के अधिकारियों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है.

शुक्रवार को जवान पदमाराम का शव जब गांव लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों ने सेना के ट्रक को गांव के बाहर ही वासी गांव के पास रोक दिया. उनकी मांग थी कि जवान को शहीद का दर्जा दिया जाए. इसके साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी भी दी जाए. जवान के परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़ गए.

आपके शहर से (जोधपुर)

सैन्य सम्मान के साथ किया गया जवान का अंतिम संस्कार
करीब तीन से चार घंटे बाद ओसियां एसडीएम राजू शर्मा, लोहावट डिप्टी मदनलाल रॉयल और चामू थानाधिकारी दीपसिंह भाटी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने जवान के परिजनों और ग्रामीणों से तीन चार घंटे तक समझाइश की. वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बन गई. उसके बाद परिजनों ने जवान की पार्थिव देह को ले लिया. बाद में सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया.

सेना के अधिकारियों ने सौंपा जवान के परिजनों को तिरंगा
सहमति बनने के बाद सेना के अधिकारियों की ओर से जवान के परिजनों को तिरंगा सौंपा गया. पार्थिव देह के साथ आए 14 जाट रेजिमेंट के सूबेदार दलपत राम ने बताया कि पदमाराम जाट ने सुसाइड किया है. जबकि परिजनों का कहना था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. पदमाराम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ. वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.

Tags: Indian army, Jodhpur News, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें