डोनाल्ड ट्रम्प पर अभियोग आए सामने, हमले की पेंटागन योजना-गोपनीय मैप शेयर किया, लगे 37 आरोप, हो सकती है इतने दिन की जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डोनाल्ड ट्रम्प पर लगाए गए अभियोगों को सार्वजनिक किया गया.
ट्रम्प पर कुल 37 अपराधों के लिए अभियोग लगाया गया.
दोषी साबित होने पर ट्रम्प को एक साल की जेल की सजा हो सकती है.

वाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर लगाए गए अभियोगों को सार्वजनिक कर दिया गया है. ट्रम्प पर कुल 37 अपराधों के लिए अभियोग लगाया गया है. जिनमें एक पेंटागन की एक “हमले की योजना” का ब्योरा और एक सैन्य अभियान से जुड़े एक गोपनीय मैप को शेयर करने का भी आरोप शामिल है. शुक्रवार को सामने आए ट्रम्प के अभियोगों की लिस्ट अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव (2024 Presidential Election) को एक नया रंग दे सकती है. इससे एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के बेटे हंटर बाइडन (Hunter Biden) की करीब 9000 अश्लील तस्वीरें एक दक्षिणपंथी समूह ने सार्वजनिक कर दिया था.

ट्रम्प पर लगाए गए अभियोग के मुताबिक उन्होंने संवेदनशील जानकारियों को गलत तरीके से अपने कब्जे में रखा. उन पर न्याय विभाग की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया गया है. जिसने उन गोपनीय दस्तावेजों को वापस करने की मांग की थी. इसके बावजूद ट्रम्प उनको व्हाइट हाउस से अपने आवास मार-ए-लागो में ले गए थे. यहां तक कि इन गोपनीय रिकॉर्ड्स को छिपाने के ट्रम्प ने अपनी कोशिशों में अपने सहायकों को भी शामिल किया था. यहां तक कि ट्रम्प ने अपने वकीलों को बताया था कि हम अपने आवास में रखी गई गोपनीय सामग्री को वापस लौटाने के लिए भेजे गए एक सम्मन की अवहेलना करना चाहते हैं.

मेहमानों को भी दिखाया गोपनीय दस्तावेज
ट्रम्प पर लगे अभियोग के मुताबिक ट्रम्प के वकीलों में से एक ने पूर्व राष्ट्रपति के बारे में कहा कि उन्होंने कहा कि ‘मैं नहीं चाहता कि कोई मेरे बक्सों को देखे.’ उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह बेहतर होगा कि ‘अगर हम उन्हें बताएं कि हमारे पास यहां कुछ भी नहीं है.’ ट्रम्प पर लगाए गए बड़े अभियोग उनके खुद के बयानों, कामों और उनके वकीलों, करीबी सहयोगियों और अन्य गवाहों के बयानों पर आधारित हैं. कुल मिलाकर लगभग 50 पेज में लगाए गए विस्तृत अभियोग में कहा गया है कि ट्रम्प ने न केवल जानबूझकर गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखा, बल्कि उन्हें मेहमानों को भी दिखाया.

क्या हैं वो गोपनीय दस्तावेज, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप बने आरोपी, कहीं लग न जाए यह बड़ा झटका?

ट्रम्प को हो सकती है एक साल जेल की सजा
ट्रम्प पर लगे अभियोग में 37 मामले शामिल हैं. जिनमें राष्ट्रीय रक्षा सूचना को जानबूझ कर अपने कब्जे में रखना, उसे हासिल करने की सरकार की कोशिशों में बाधा डालना और झूठे बयान देना शामिल है. इनमें दोषी साबित होने पर ट्रम्प को एक साल की जेल की सजा हो सकती है. ट्रम्प मंगलवार को मियामी की संघीय अदालत में पहली बार कोर्ट में पेश होने वाले हैं, जहां ये मामला दायर किया गया था. ट्रम्प पर उनके सहयोगी और करीबी सलाहकार वॉल्ट नौटा के साथ आरोप लगाया गया था. अभियोजकों का कहना है कि वे एक स्ट्रॉन्ग रूम से ट्रम्प के आवास पर गोपनीय दस्तावेजों के बक्सों को ले आए और बाद में इसके बारे में जांचकर्ताओं से झूठ बोला.

Tags: America News, Donald Trump, Joe Biden, US Presidential Election 2024

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें