Raebareli News : इस योजना के तहत अंचल स्तर पर होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, मरीजों को मिलेगा लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ वर्मा/रायबरेली. सरकार द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं. वहीं ग्रामीण अंचल में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. अब ग्रामीण अंचल में भी सीएचसी स्तर पर ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट(बीपीएचयू) स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है.

रायबरेली जनपद के विकास क्षेत्र ऊंचाहार के साथ ही नसीराबाद व जतुआ टप्पा सीएचसी को इस योजना के पहले चरण में शामिल किया गया है.इसके लिए शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को 1.27 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है. जिससे अब सीएचसी स्तर पर ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण किया जाएगा. ऐसे में अब ग्रामीण अंचल के लोगों को लिए भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

रोगियों के लिए सुविधाएं का होगा विकास
बीपीएचयू के बन जाने से यहां पर आने वाले रोगियों को जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता रहेगा. वहीं सीएचसी स्तर पर ब्लड संबंधी कई जरूरी चीजें नहीं हो पा रही है. लेकिन इस यूनिट के निर्माण हो जाने से यह समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी और मरीजों को निजी पैथोलॉजी वा जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जिससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी.

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की तैयारी
न्यूज 18 से बात करते हुए जनपद रायबरेली के स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता बी एन यादव ने बताया कि ग्रामीण अंचल में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीएचसी स्तर पर ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट सेंटर स्थापित किया जाना है. जिसके लिए प्रथम चरण में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चुना गया है. इनमें जल्द ही सेंटर का निर्माण कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Tags: Raebareli News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें