रायबरेली के इस पार्क में टहलने के साथ ही मिलेगी औषधीय पौधों की जानकारी, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ वर्मा/रायबरेली. जनपद में स्थित इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान वैसे तो अपनी कई खूबियों के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन यहां पर आपको घूमने के साथ ही औषधीय वनस्पतियों की जानकारी भी मिलेगी. इसके नाम से ही आभास हो जाता है कि यह एक वानस्पतिक उद्यान है. यहां विभिन्न प्रकार की औषधीय पौधे आपको देखने को मिलेंगे. आप यहां अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही यह बच्चों के लिए एक बहुत ही सुंदर स्थान है. जहां पर बच्चे अपने माता-पिता के साथ पार्क की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं.

सरकार ने इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान में बच्चों के लिए एक अलग से पार्क बनाने के लिए बजट जारी कर दिया है. वहीं यहां आनेवाले लोग चाहे तो यहां पर टहलने के साथ ही अपने स्वास्थ्य संबंधी चीजों की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. क्योंकि यहां पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े कई औषधीय पौधे भी लगे हुए हैं.

रायबरेली जनपद से होकर निकलने वाले लखनऊ प्रयागराज एवं सही नदी के किनारे वर्ष 1986 में 57 हेक्टेयर में बना इंदिरा गांधी उद्यान सिर्फ उद्यान नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने का एक अच्छा स्थल है. यहां सजावटी पौधों के साथ ही अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों और पौधों के बारे में जानने वालों के लिए एक शैक्षणिक संस्थान भी है.

रायबरेली के वन विभाग के प्रभागीय निदेशक आशुतोष जायसवाल के मुताबिक. यह गार्डन कई औषधीय और सजावटी पौधों का घर है. यहां पर ग्रीन हाउस के अलावा रॉक गार्डन रोज गार्डन, मौसमी गार्डन और जलीय गार्डन भी हैं. यहां लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचकर एक सुंदर प्राकृतिक छटा का आनंद उठा सकते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि यहां पर अब बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 22:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें