दादी ने पोते को डांटा तो बहू को आया गुस्सा, बरसाए थप्पड़, VIDEO में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बहू अपनी सास के उपर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात करती हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह एक पल के अवाक् रह जा रहा है. वीडियो में पहले पहल बच्चों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू होता है. इस बीच सास पहले बहू को एक थप्पड़ लगाती है. इससे बाद जो होता है वह देख हर कोई दंग रह जाता है. बहू बिना सोचे समझे बुजुर्ग सास के उपर थप्पड़ों की बरसात कर देती है. इस दौरान घर का बेटा केवल वीडियो ही बनाता रह जाता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘घर के कलेश’ नाम से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब एक लाख 75 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक भी किया है. वीडियो पर एक यूजर ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, ‘यह काफी बुरा है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘बेटे ने वीडियो बनाने के चक्कर में मां को तीन थप्पड़ पड़वा दिए.’

Tags: Viral video, Viral video news, Viral videos

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें