देहरादून में राजस्थानी मिठाइयों का स्वाद…मावा कचौड़ी है लाजवाब, यहां पर है दुकान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिना आज़मी/देहरादून: अगर आपको मीठा खाने का शौक है और आप अलग-अलग तरह की मिठाइयों का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप देहरादून में राजस्थान के बीकानेर की स्पेशल मिठाइयां खा सकते हैं. पटेल नगर में राजस्थान स्वीट्स एंड बेकर्स की एक दुकान है, जहां आपको मिठाइयों से लेकर चाट तक मिल जाएगी. यहां आपको राजस्थान की प्याज और मावे की कचौड़ी भी मिल जाएगी. यहां की चाट लोगों को बहुत पसंद आती है.

दुकानदार भूर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 22 सालों से वह राजस्थानी मिठाइयों का स्वाद अलग-अलग राज्यों में पहुंचा रहे हैं. देहरादून की अगर बात करें तो वह यहां 20 सालों से राजस्थान की मिठाइयां बेच रहे हैं. बताया कि हमारी दुकान पर वैसे तो कई तरह की मिठाइयां मिलती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मलाई बर्फी, राजस्थानी बर्फी, प्याज की कचौड़ी, मावे की कचौड़ियां, बॉर्नवीटा बर्फी, देसी घी बतीशा की डिमांड ज्यादा होती है.

सारे कारीगर राजस्थान के
राजपुरोहित ने बताया कि हमारे यहां चाट देसी घी में बना कर दी जाती है. न सिर्फ उत्तराखंड में बल्कि गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी उनकी कई ब्रांच हैं, जिसमें वह राजस्थानी मिठाइयां बेच रहे हैं. बताते हैं कि उनकी दुकान पर काम करने वाले सारे कारीगर बीकानेर के हैं. बताया कि मावा कचौड़ी इसलिए स्पेशल है, क्योंकि इसमें मावा और ड्राई फ्रूट डाला जाता है और देसी घी में तलकर चाशनी में भिगोया जाता है.

लोग भी करते हैं तारीफ
उनकी दुकान से पहली बार चाट खाने वाली स्नेहा शर्मा का कहना है कि उन्होंने पहली बार यहां से चाट खाई है और उन्हें बहुत ही अच्छी लगी है क्योंकि यहां के मसाले अलग है. वहीं सालों से यहां से मिठाइयां लेने वाले राजेंद्र कुमार भाटिया का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को तो यहां के गोलगप्पे और मिठाइयां काफी पसंद हैं. इसी के साथ ही उनके मेहमानों को भी यह पसंद आई है.

Tags: Dehradun news, Food 18, Life18, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें