इस पूर्वोत्तर राज्य को मिलेगी पहली ‘वंदे भारत’,पीएम मोदी कल ‘वर्चुअली’ दिखाएंगे हरी झंडी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर वह नव विद्युतीकृत खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू व एमईएमयू शेड का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.’ पीएमओ (PMO) ने कहा कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी‌ और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी. वंदे भारत यात्रा को 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है.

ये भी पढ़ें- मणिपुर में 30 आतंकी मार गिराए, गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा एक्शन, 31 मई तक इंटरनेट बंद

प्रधानमंत्री 182 किलोमीटर लंबे मार्ग के नए विद्युतीकृत खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इससे यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में भी मदद मिलेगी. पीएमओ ने कहा कि यह मेघालय में प्रवेश करने के लिए विद्युत चालित ट्रेनों के दरवाजे भी खोलेगी. प्रधानमंत्री असम के लुमडिंग में नवनिर्मित डेमू/एमईएमयू शेड का भी उद्घाटन करेंगे.

Tags: Assam news, PM Modi, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें