ये कंपनी भारत में बेच रही बस 1 कार, उसमें भी दे रही भारी डिस्काउंट, अगले साल चमक सकती है किस्मत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कई कार माॅडल कम सेल्स के कारण बंद हो गई हैं.
एमिशन नाॅर्म्स के अपडेट होने से भी कई माॅडल हुए बंद.
पेट्रोल-हाइब्रिड कारों का नया दौर हुआ शुरू.

Nissan Cars In India: भारत में कई कार कंपनियां कई सेगमेंट में अपनी करें बेच रही है. फिर चाहे वह हैचबैक हो या एसयूवी, हर कंपनी कि एक खास सेगमेंट में 2-3 मॉडल्स जरूर बेच रही है. मौजूदा समय में एक कार कंपनी को मार्केट में बने रहने के लिए हर सेगमेंट में अपनी कारों को पेश करना जरूरी है. हालांकि भारत में कार बेचने वाली एक ऐसी कंपनी भी है जो केवल एक मॉडल के बल पर बाजार में टिकी हुई है.

जापान कार निर्माता Nissan भारत में केवल एक मॉडल ही बेच रही है. एक समय था जब निसान भारत में हैचबैक, सेडान और एसयूवी की बिक्री कर रही थी लेकिन आज कंपनी सिर्फ एक मॉडल पर आ गई है. मौजूदा समय में निसान भारत में केवल एक मॉडल Nissan Magnite एसयूवी की बिक्री कर रही है, जो टाटा पंच, रेनो काइगर और हुंडई वेन्यू जैसी कारों को टक्कर देती है. बता दें कि निसान वही कंपनी है जो भारत में सनी, माइक्रा, टेरानो और कैप्चर जैसी पॉपुलर कारों की बिक्री करती थी.

यह भी पढ़ें: Tata की कारों पर डिस्काउंट पाने का आखिरी मौका, बस 4 दिन बचे हैं ऑफर, टीचर्स के लिए बंपर छूट

क्यों हुई ऐसी हालत?
निसान की कुछ कारें कम सेल्स की वजह से तो कुछ नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड न होने के वजह से बंद कर दी गईं. भारतीय बाजार में होंडा, मारुति और हुंडई से मिल रही कड़ी टक्कर के वजह से निसान की कारें ज्यादा नहीं बिक रहीं थीं. इसके अलावा कंपनी के लाइनअप की अधिकतर कारें रेनो की कारों का रिबैज्ड वर्जन थीं, इस वजह कई मामलों में बेहतर होने के बावजूद ये कारें लोगों को पसंद नहीं आईं.

भारत में कंपनी की बंद होने वाली आखिरी कार Nissan Capture थी जिसे बीएस-6 फेज 2 में अपग्रेड नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया. वहीं इस कार के बंद होने एक और और बड़ी वजह इसकी कम बिक्री भी रही.

अब बेच रही है सिर्फ ये कार
बताते चलें कि निसान अब इंडियन मार्केट में केवल एक कार मॉडल की बिक्री कर रही है और वो है Nissan Magnite. इस कार को कंपनी की पिछली सभी कारों से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है. हालांकि कम्पीटीशन से तुलना करें तो मैग्नाइट की सेल्स भी अधिक नहीं है. भारत में कंपनी इस एसयूवी की हर महीने औसतन 3,000 यूनिट ही बेच पा रही है. निसान मैग्नाइट को इंडियन मार्केट में 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10.7 लाख रुपये तक जाती है. वहीं मई में कंपनी इस कार पर 57,000 रुपये का भारी डिस्काउंट दे रही है.

अगले साल लॉन्च करेगी नई कारें
निसान इंडिया अगले साल भारत में X-Trail, Qashqai और Juke जैसी कारों को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी ने पिछले साल एक इवेंट में इन कारों का खुलासा किया था. मारुति की कारों को टक्कर देने के लिए कंपनी नई कारों को हाइब्रिड इंजन और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी.

Tags: Auto News, Cars, Nissan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें