
नई दिल्ली. जापान के काकमिगहारा में अगले महीने से शुरू हो रहे महिला जूनियर एशिया कप हॉकी के लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी है. रविवार सुबह केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से भारतीय टीम जूनियर विश्व कप का क्वालीफिकेशन हासिल करने का इरादा लेकर जापान रवाना हुई. 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. भारतीय महिला जूनियर टीम से जापान में होने जा रहे एशिया कप से काफी उम्मीदे हैं.
एशिया कप एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है और भारतीय टीम से यहां बेहतर प्रदर्शन कर टिकट हासिल करने की उम्मीद है. इस टूर्नामेंट से टॉप तीन देश एफआईएच जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगे. भारत के पास अच्छा प्रदर्शन कर क्वालीफिकेशन हासिल करने का शानदार मौका होगा.
भारतीय टीम को जूनियर एशिया कप के इस टूर्नामेंट में पूल ए में कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है. पूल बी में मेजबान जापान के अलावा चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग और इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं. भारतीय टीम को जिस ग्रुप में रखा गया है उसमें मेजबान जापान नहीं है. हर ग्रुप में 6 टीमों को रखा गया है. ग्रुप स्टेज में भारत को अपनी पूल की 5 अन्य टीमों से खेलना है.
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन बाद 3 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी. टीम इंडिया का अगला मुकाबला एक दिन के आराम के बाद याना 5 जून को मलेशिया के खिलाफ होना है. अगले दिन 6 जून को कोरिया और फिर 1 दिन के आराम के बाद 8 जून को चीनी ताइपे से भारतीय टीम खेलने उतरेगी. 10 जून को टूर्नामेंट का सेमीफाइनल जबकि फाइनल 11 जून को खेला जाएगा.
भारतीय टीम की कमान प्रीती के हाथों में दी गई है जबकि दीपिका उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगी. इस टीम में कई ऐसी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है, जिनको सीनियर टीम के साथ खेलने का अनुभव है. टीम की कप्तान और उपकप्तान दोनों ही जोश से भरे नजर आए. दीपिका ने कहा हमारा लक्ष्य टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबलों में टॉप पर रहना है.
भारतीय जूनियर महिला टीम:
गोलकीपर: माधुरी किंडो, अदिति माहेश्वरी.
डिफेंडर: महिमा टेटे, प्रीति (कप्तान), नीलम, रोपनी कुमारी, अंजलि बरवा.
मिडफील्डर: रुतजा दादासो पिसल, मंजू चौरसिया, ज्योति छत्री, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनश्री नरेंद्र शेडगे.
.
Tags: Asia cup
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 17:29 IST









