01

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही. इस सीजन में टीम ने 14 में से महज 6 मैच ही जीते और पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रही. जबकि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा था. ये खिलाड़ी थे सैम करेन. सैम को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा था. पर उन्हें जितनी मोटी कीमत मिली, वो उस मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. (Punjab Kings Instagram)
Author: Up Head Line
Views: 32









